Breaking
12 Nov 2026, Thu

टैरिफ वार के बीच PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलिफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक बार फिर भारत की शांति की नीति को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से जुड़े हालिया हालात की भी पुतिन से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, बजट से पहले मचा हड़कंप

भारत की शांति की नीति
पीएम मोदी ने पुतिन को इस जानकारी के लिए धन्यवाद भी दिया और दोहराया कि भारत हमेशा युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। भारत की नीति है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए ही किसी भी संघर्ष का हल निकलना चाहिए। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच पुराने और मजबूत रिश्तों पर भी चर्चा की और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Dyson ने लॉन्च किया AI वाला CameraJet टूथब्रश, कैमरा देखकर खुद साफ करेगा दांतों के गैप

पुतिन को भारत आने का न्योता
बता दें, भारत और रूस कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं, जैसे ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार। इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले महीनों में और बातचीत की योजना है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल भारत आने का न्योता भी दिया है। भारत- रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का यह 23वां संस्करण होगा, जो दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने का काम करेगा।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *