Breaking
26 Nov 2026, Thu

फिल्म ‘पाइरेट्स’ में हैकर का किरदार निभायेंगे प्रियांशु पैन्यूली

मुंबई,

अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली अपनी आने वाली फिल्म ‘पाइरेट्स’ में हैकर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। निशांत शर्मा द्वारा लिखी और निर्देशित की गई फिल्म पाइरेट्स की कहानी दिल्ली में सेट है, जहां प्रियांशु एक कैब ड्राइवर के रूप में नज़र आएंगे जो आगे चलकर हैकर बन जाता है। इस फिल्म में चंदन रॉय सान्याल और गगन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। शूटिंग पिछले हफ्ते दिल्ली में शुरू हो गई है।

डिजिटल खतरों की पृष्ठभूमि पर आधारित पाइरेट्स में निगरानी, नैतिकता और पहचान जैसे मुद्दों को छुआ गया है। कहानी एक ऐसे हैकर की है जिसकी काबिलियत उसे ताकतवर भी बनाती हैं और खतरे में भी डालती हैं, जो ऑनलाइन अंडरवर्ल्ड में रहकर बड़े-बड़े फैसले लेता है।

ये भी पढ़ें :  किस्मत बदलने के लिए राशि अनुसार करें चीजों का सेवन

प्रोजेक्ट के बारे में प्रियांशु ने कहा, मैं पाइरेट्स का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं। टाइटल की तरह ही फिल्म डार्क, एड्जी और सस्पेंस से भरी हुई है। मैं एक ऐसे हैकर का किरदार निभा रहा हूं जो सिस्टम से बाहर काम करता है और ऐसी चीज़ों से डील करता है जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं पाते। कहानी नई और इंटेंस है, और फिल्म का इंडी एनर्जी मुझे खींचती है। यह मुझे ‘स्टोलन’ और ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ जैसी फिल्मों की याद दिलाती है, जो बड़े बजट के बिना भी गहरी छाप छोड़ती हैं।

ये भी पढ़ें :  23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में, इन राशियों को रहना होगा विशेष सावधान

प्रियांशू ने कहा, मैंने विशाल भारद्वाज, विक्रमादित्य मोटवाने, नवदीप सिंह और राजा मेनन जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, जो अपने काम के मास्टर हैं। लेकिन नए टैलेंट के साथ काम करना भी उतना ही रोमांचक है, जैसे निशांत, जो अपनी पहली कहानी सुनाने आ रहे हैं। इसमें एक अलग ही क्रिएटिव स्पार्क होता है, जो एक आर्टिस्ट के लिए रिफ्रेशिंग है। दिल्ली में अगले कुछ दिन रोलर-कोस्टर जैसे होंगे और मैं इस किरदार में डूबने का इंतज़ार नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें :  क्या केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के बीच कुछ चल रहा है? कैलिफोर्निया में मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *