Breaking
22 Nov 2026, Sun

कटनी: एशिया के सबसे बड़े रेल ब्रिज पर सफल स्पीड ट्रायल, दौड़ी 2 इंजन और 11 बोगियों की ट्रेन

कटनी

कटनी में पांच साल से बन रहे एशिया के सबसे बड़े रेल ग्रेड सेपरेटर की डाउन लाइन का काम पूरा हो गया है. कटनी जिले में बिलासपुर और सिंगरौली रेल खंड से दमोह-सागर रूट पर 33.4 किमी लंबे अप और डाउन ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जा रहा है. डाउन लाइन की 17.52 किमी लंबी रेल लाइन, सिग्नल और अन्य तकनीकी कार्यों की जांच के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मौजूदगी में स्पीड ट्रायल सफल रहा. 

झलवारा से मझगवां और कटंगी तक दो इंजनों और 11 बोगियों वाली यात्री ट्रेन उड़ते जंक्शन कहे जाने वाले ग्रेड सेपरेटर पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी. रेल सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा दो दिवसीय दौरे पर कटनी पहुंचे. उन्होंने एनकेजे-कटंगी, झलवारा से मझगवां रेलवे स्टेशन तक बन रहे डाउन ग्रेड सेपरेटर रेल ब्रिज का मोटर ट्रॉली से गहन निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़ें :  पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी, युवक की पहचान हो गई

पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित अन्य अधिकारियों ने भी ट्रैक का निरीक्षण किया. पहले दिन सीआरएस ने रेल लाइन, पॉइंट की हाउसिंग, टंग रेल, ब्रिज के लेआउट गर्डर, स्पैन, बेयरिंग, प्लेट, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इम्प्रूव्ड SEJ, OHE लाइन, चेयरप्लेट, कर्व (गोलाई), लेवल क्रॉसिंग और पॉइंट का गहन परीक्षण किया. 

ये भी पढ़ें :  रेलवे की नई पहल: स्टेशनों और कॉलोनियों में मिलेगा शुद्ध पानी, भोपाल मंडल ने शुरू किया सफाई अभियान

दूसरे दिन झलवारा से मझगवां और कटंगी तक दो इंजनों और 11 बोगियों वाली ट्रेन डाउन ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई गई. 

जानकारी के मुताबिक, कटनी ग्रेड सेपरेटर की लागत 1800 करोड़ रुपये है. अप और डाउन मिलाकर 33.4 किमी लंबा यह ग्रेड सेपरेटर 676 पिलरों पर बनाया गया है, जिसमें अप साइड 15.85 किमी और डाउन साइड 17.52 किमी लंबी लाइन बिछाई गई है. 

ये भी पढ़ें :  भोपाल से जम्मू जाने वाली 8 ट्रेन निरस्त, 5 मार्च तक यात्री परेशान होंगे, मालवा एक्सप्रेस भी शामिल… देखिए लिस्ट, जानिए कारण

कटनी में बन रहे ग्रेड सेपरेटर की डाउन लाइन का काम पूरा.

स्पीड ट्रायल की सफलता के बाद अब गुड्स ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू हो सकता है, जिससे कटनी स्टेशनों पर रेल ट्रैफिक में काफी राहत मिलेगी.

676 पिलर्स पर बिछाई गई है रेल लाइन.

यह ग्रेड सेपरेटर भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनने जा रहा है, जो संरचनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ रेलवे संचालन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *