Breaking
15 Nov 2026, Sun

फर्जी नाम से कैब चलाने वाला पकड़ा, स्पीड में मौत बनकर दौड़ाता था गाड़ी, मिले 2 आधार कार्ड

नई दिल्ली 
नोएडा में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए एक परिवार को बंधक बनाकर जानलेवा रफ्तार में कैब दौड़ाने वाला आरोपी ड्राइवर अपनी असली पहचान छुपाकर बुकिंग लेता था। आरोपी का असली नाम नासिम है। इतना ही नहीं पुलिस को उसके पास से अलग-अलग नाम से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपी कैब चालक पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने के डर से दिल्ली जा रहे दंपती और उनकी बच्ची को गुरुवार को जानलेवा रफ्तार में सड़क पर ही घुमाता रहा। परिवार कैब रोकने के लिए चीखता रहा। काफी मिन्नतें करने पर वह उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने परिवार को बंधक बनाने के आरोपी कैब चालक को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी वैगनआर कार को भी सीज कर दिया है।

हरियाणा के पलवल का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। वीडियो कार में पिछली सीट पर बैठी एक महिला ने मोबाइल से बनाया था। वीडियो में महिला और उनके पति कार चालक से कैब रोककर उतारने के लिए मिन्नत करते नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक को शुक्रवार को सहारा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी वैगनआर कार को सीज कर दिया। आरोपी की पहचान हरियाणा के जिला पलवल के गांव हसावरी निवासी नासिम के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में रहता है।

ये भी पढ़ें :  धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- देश के युवाओं को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे; अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

पहचान छिपाकर बुकिंग लेता था आरोपी
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का असली नाम नासिम है, जबकि वह लोगों को धोखा देने के लिए बुकिंग ऐप में अपना नाम सोनू बताता है। यही नहीं उसने इसके लिए अलग-अलग नाम से दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। दोनों आधार कार्ड उसकी कार से बरामद हुए हैं। पुलिस ने 29,250 रुपये का ई-चालान भी किया है।

दस्तावेज अधूरे थे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास कार के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस उसे रोक लेती तो कार को सीज कर देती। इसलिए उसने कार को भगाया था। आरोपी से बरामद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लापरवाही से चलाते हुए एक डिवाइडर में टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में एंट्री होते ही शुरु होगी लड़ाई: विनेश फोगाट

बहनोई की कार चलाता है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैब चलाता है। यह कार रिश्ते में उसके बहनोई की है। गुरुवार दोपहर मोबाइल ऐप के जरिये सेक्टर-119 में रहने वाले एक दंपती ने दिल्ली जाने के लिए कैब बुक की थी। उनके साथ एक छोटी बच्ची भी थी। जैसे ही वह दिल्ली की ओर जाने के लिए निकला तो पर्थला गोल चक्कर के पास पुलिस की टीमें चेकिंग करते दिखाई दीं। पुलिस को देखकर वह डर गया और मुड़कर कार को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार में सवार दंपती ने कार को रोककर उन्हें उतारने के लिए कहा। उन्होंने उसे पुलिस से बचकर नहीं भागने और पुलिस से बात करने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि यदि पुलिस ने कार पकड़ ली तो वह इसे सीज कर देंगे। इस बीच, महिला ने अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कार में शोर सुनकर बच्ची भी रोने लगी, लेकिन चालक को दया नहीं आई। काफी देर तक कार में दंपती और उनकी पुत्री को बंधक बनाकर घुमाने के बाद उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें :  पूर्व विधायक के घर सुबह-सुबह CBI का छापा, जानें किस मामले में हुआ एक्शन

वायरल वीडियो ने सभी को हैरान किया
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। इनमें एक 59 सेकेंड और दूसरा एक मिनट 13 सेकेंड का है। वीडियो में महिला कह रही है कि भैया आगे जाकर प्रॉब्लम हो जाएगी हमको, बच्चा है मेरे साथ भाई। इस पर कैब चालक कहता है कि वह उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा देगा। भैया प्लीज रोक लो, महिला का पति बोला भैया रोक लो न यार, भैया बात नहीं समझ रहे हो वो पीछे हैं, पुलिस से आप बच नहीं पाओगे, वो जाने नहीं देंगे तुम्हें। भाई समझा करो मैं पैसे दे दूंगा तुमको। मैं बात कर लूंगा पुलिस से तुम रुक जाओ यार। मत कर बच्चे हैं साथ में। फिर भी चालक के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *