Breaking
17 Nov 2026, Tue

विपक्ष ने चुना अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, तमिलनाडु के सांसद पर लगेगी मुहर?

नई दिल्ली
विपक्षी INDIA अलायंस ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के चुनाव के लिए आज शाम को मीटिंग बुलाई है। इससे पहले खबर है कि तमिलनाडु के सांसद तिरुचि सिवा के नाम पर मुहर लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा सीपी राधाकृष्णन को उतारकर तमिलनाडु कार्ड चला है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उन्हें उतारकर भाजपा ने डीएमके, एआईएडीएमके और कांग्रेस के लिए धर्मसंकट खड़ा कर दिया है। यदि डीएमके ने समर्थन नहीं किया तो तमिल नेता के नाम का विरोध करने पर उसे घेरा जा सकेगा। इसके अलावा एआईएडीएमके के आगे अब कोई विकल्प नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें :  भारत को लेकर बांग्लादेशी सलाहकार यूनुस का भड़काऊ बयान, रिश्तों में फिर आई तल्खी

वहीं कांग्रेस की मजबूरी यह है कि तमिल नेता को समर्थन करने के नाम पर छिटकती दिख रही डीएमके को रोका जाए। माना जा रहा है कि इसी लिए तमिलनाडु से ही आने वाले तिरुचि सिवा को उतारने का फैसला लिया गया है। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन के नाम के ऐलान के बाद से ही चर्चा थी कि विपक्ष बिहार के किसी नेता को मौका दे सकता है या फिर तमिलनाडु से किसी लीडर पर दांव लग सकता है। सीपी राधाकृष्णन के नाम के ऐलान के बाद ही डीएमके ने विपक्षी अलायंस से मांग की थी कि तमिलनाडु के किसी लीडर का नाम घोषित किया जाए।

ये भी पढ़ें :  ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ बाजार, बीएसई सेंसेक्स पहली बार पहुंचा 83000 के पार, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास

माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस ने इस पर सहमति जता दी है। तिरुचि सिवा इस मायने में फिट बैठते हैं। वह तमिलनाडु के ही हैं और डीएमके के राज्यसभा सांसद हैं। भले ही विपक्ष नंबरों के मामले में जीत की स्थिति में नहीं है, लेकिन तिरुचि सिवा को कैंडिडेट बनाकर तमिल अस्मिता के नाम पर एक संदेश देने की कोशिश जरूर होगी। वही सीपी राधाकृष्णन के नाम पर सरकार सहमति बनाने की बात कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से विपक्षी दलों से संपर्क साधा जा सकता है कि सीपी राधाकृष्णन का वे समर्थन कर दें ताकि चुनाव की जरूरत न रहे।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली अदालत ने बीजेपी के नेता की याचिका की खारिज, AAP नेता सौरभ भारद्वाज को कोर्ट से बड़ी राहत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *