रायपुर। छॉलीवुड की धमक हैदराबाद स्थित रामोजीराव स्टूडियो तक पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो, शहर में हीरो की छह दिनों की शुटिंग भारत के इसी सुप्रसिद्ध स्टूडियों एवं कलकत्ता के कुछ लोकेशन में किया गया है।
मनोज राजपूत फिल्मस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के माध्यम से छॉलीवुड को एक और नया हीरो मिलने जा रहा है, मल्टीटैलेंटेट एक्टर मनोज राजपूत के रूप में, जो फिल्म के निर्माता भी हैं। प्रतिभाशाली अभिनेता मनोज राजपूत अपने बहुप्रतीक्षित परियोजना छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो शहर में मुख्य भूमिका के रूप में अपनी शुरूआत कर चुके हैं, जिनके अपोजिट छग की माधुरी दीक्षित, इश्किा यादव है।
फिल्म का ट्रेलर नववर्ष के प्रथम माह दिनांक15 जनवरी एवं पूरी फिल्म प्रदेश भर के सिनेमाघरों में 9 फरवरी को आ रही है। मनोज राजपूत अपनी करिश्माई उपस्थिति और असाधारण अभिनय कौशल के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने और खुद को छालीवुड में एक प्रमुख कलाकार के रूप में स्थापित करने तैयार हैं।
फिल्म के डायरेक्टर उत्तम तिवारी, डिस्ट्रीब्यूटर तरूण सोनी ने बताया कि महंगी बजट और स्पेशल वीएफएक्स इस्तेमाल होने वाली छत्तीसगढ़ की यह पहली फिल्म है, जिसमें एरी, फैंटम्स् जैसे कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता भगवान तिवारी भी दिखाई देंगे। मनोज राजपूत कहते हैं कि वे काम के जरिये छॉलीवुड को नई ऊचाईयों तक ले जाना चाहते हैं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com