Breaking
24 Nov 2026, Tue

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनसंपर्क के साथ वित्त विभाग का रखेंगे जिम्मा, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं अरुण साव, देखें किन मंत्रियों को मिलेगा कौन सा विभाग?

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 28दिसम्बर2023

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों की शपथ के बाद काफी लंबा इंतजार विभागों के बंटवारे को लेकर करना पड़ रहा है । दरअसल, मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है । ऐसे में विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है ।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनसंपर्क के साथ ऊर्जा और वित्त विभाग अपने पास रखने वाले हैं । वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गृह विभाग के साथ सहकारिता विभाग और विधि विधायी विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण और आवास विभाग दिया जा सकता है ।

ये भी पढ़ें :  जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025

अगर बात करें मंत्रियों की तो बृजमोहन अग्रवाल को परिवहन विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । कोरबा से विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को ग्रामोद्योग के साथ नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । मंत्री श्याम विहारी जायसवाल को कृषि, पशुपालन के साथ जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है ।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्राम नगपुरा के पवन विश्वकर्मा के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ पीएचई विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । मंत्री केदार कश्यप को वन विभाग का प्रभार मिल सकता है । कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी को स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है ।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

मंत्री रामविचार नेताम को श्रम, पंचायत, ग्रामीण विकास के साथ वाणिज्य और उद्योग विभाग मिल सकता है ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *