Breaking
29 Nov 2026, Sun

टेनिस कोर्ट की प्रतिद्वंद्वी, अब सम्मान की पुकार: सेरेना ने शारापोवा को कहा ‘हॉल ऑफ फेम’ की हकदार

लंदन 

रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा (38) को अमेरिका के न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में आयोजित समारोह में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इसी कार्यक्रम में अमेरिका के दिग्गज डबल्स स्टार्स माइक और बॉब ब्रायन को भी यह सम्मान मिला.

शारापोवा का करियर बेहद खास रहा है. वे ओपन एरा में सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सिर्फ 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने कुल 5 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए. उनका सबसे यादगार पल 2004 का विम्बलडन फाइनल रहा, जब महज 17 साल की उम्र में उन्होंने सेरेना विलियम्स को 6-1, 6-4 से हराकर दुनिया को चौंका दिया था.

ये भी पढ़ें :  भोपाल में कार्बाइड गन चलाने पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी किया आदेश; उल्लंघन पर BNS की धारा 223 के तहत एक्शन

आखिर सेरेना ने शारापोवा के बारे में क्या कहा?

हॉल ऑफ फेम के मंच पर जब अमेरिकी दिग्गज सेरेना (43) ने अपने करियर की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कही जाने वाली शारापोवा को इंडक्ट करने का ऐलान किया, तो माहौल भावुक हो उठा.

सेरेना बोलीं, 'शायद आप मुझे यहां देखने की उम्मीद नहीं कर रहे थे. सच कहूं तो कुछ साल पहले मैं भी ऐसा ही सोचती. लेकिन जब मारिया ने मुझे मैसेज कर पूछा कि क्या मैं उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सकती हूं, तो मैंने तुरंत हां कहा. क्योंकि वो मारिया हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मारिया और मैं एक-दूसरे की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी रहीं. लेकिन सच यह है कि हमारी चाहत एक जैसी थी- सबसे बेहतरीन बनना. हर बार जब ड्रॉ में उनका नाम मेरे सामने आता, मैं और कड़ी मेहनत करती. वो मेरे करियर की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहीं, जिन्होंने मुझे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर किया.'

ये भी पढ़ें :  जोकोव‍िच का व‍िम्बलडन 2025 का ख‍िताब जीतने का सपना टूटा, स‍िनर की अल्कारेज से होगी ख‍िताबी जंग

कोर्ट से बिजनेस और फैशन तक

सेरेना ने यह भी कहा कि शारापोवा ने कोर्ट पर उत्कृष्टता दिखाई और फिर उसे बिजनेस, फैशन और ब्रांडिंग की दुनिया में भी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ाया. समारोह के अंत में जब दोनों दिग्गज एक-दूसरे से गले मिलीं, तो यह पल सिर्फ टेनिस फैन्स ही नहीं, बल्कि खेल इतिहास के लिए भी अविस्मरणीय बन गया.

ये भी पढ़ें :  कन्कशन सब्सटीट्यूट में ‘लाइक-फॉर-लाइक’ नियम के तहत भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर शुरु हुई नई बहस

सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वियों में गिनी जाती हैं. 2004 से 2019 तक दोनों के बीच 22 मुकाबले हुए, जिनमें से 20 बार जीत सेरेना के नाम रही. ग्रैंड स्लैम स्तर पर भी सेरेना का दबदबा रहा-जहां उनका रिकॉर्ड 8-1 रहा, जबकि फाइनल्स में भी उन्होंने 3-1 से बढ़त बनाई. 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना विलियम्स 2027 में खुद भी हॉल ऑफ फेम इंडक्शन के लिए पात्र होंगी.लंदन 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *