Breaking
22 Nov 2026, Sun

रेलवे ने लॉन्च किया चार धाम यात्रा टूर पैकेज, अब पूरा होगा यात्रा का सपना

नई दिल्ली
भारत में ऐसे कई सारे धार्मिक स्थल हैं, जहां हर साल लोग भगवान के दर्शन करने जाते हैं। इन्हीं दार्शनिक स्थलों में चार धाम मंदिर भी शामिल है, जहां देश-विदेश से लोग दर्शन करने आते हैं। इस साल होने वाली चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पहले भी शुरू हो चुके हैं। वहीं, अब आईआरसीटीसी लोगों को चार धाम के दर्शन कराने के लिए अपने नए टूर पैकेज का एलान किया है। तो चलिए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स-

ये भी पढ़ें :  भोपाल में रैगिंग विवाद ने पकड़ा तूल: कैफे में समझौते के नाम पर पिस्टल तानी, कॉन्स्टेबल को भी धमकाया

यहां से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी (IRCTC Tour Package) ने यात्रा की शुरुआत दिल्ली से तय की है। कुल 12 दिन और 11 रातों का यह पैकेज सड़क मार्ग से पूरा होगा। यात्रियों को कंफर्ट वेरिएंट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक प्रस्थान पर 20 श्रद्धालुओं का समूह यात्रा करेगा। यह यात्रा 01, 12, 24 सितम्बर और अक्टूबर में 01, 15 से शुरू होगी।
 
पैकेज का किराया (प्रति यात्री)
सिंगल ऑक्युपेंसी : ₹79,000
डबल ऑक्युपेंसी : ₹54,000
ट्रिपल ऑक्युपेंसी : ₹49,000
बच्चा (5-11 वर्ष, बिस्तर सहित) : ₹30,000
बच्चा (5-11 वर्ष, बिना बिस्तर) : ₹22,000

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर हरिद्वार, बरकोट, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग/श्रीनगर होते हुए वापस हरिद्वार और फिर दिल्ली पर समाप्त होगी। श्रद्धालु मार्ग में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धामों के दर्शन करेंगे।

पैकेज में शामिल सुविधाएं
सभी स्थानों पर होटल आवास मिलेगा। दिल्ली से लेकर वापसी तक एसी टेम्पो ट्रैवलर द्वारा यात्रा (हरिद्वार के बाद पहाड़ी क्षेत्र में एसी बंद रहेगा) होगी। इसके साथ नाश्ता और रात का भोजन शामिल होगा।

ये भी पढ़ें :  भारत से US जाने वाले प्रोडक्ट्स पर आज से लागू होगा 26 फीसदी टैरिफ

पैकेज में कौन-कौन सी सेवाएं शामिल नहीं
हेलीकॉप्टर चार्ज, पोनी-पालकी शुल्क, गाइड फीस, व्यक्तिगत खर्च, अतिरिक्त भोजन या दर्शनीय स्थल आदि को यात्री को स्वयं वहन करना होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *