Breaking
11 Nov 2026, Wed

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा उपायों का किया अवलोकन

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 12फरवरी2024

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने आज दुर्ग से रायपुर सड़क मार्ग के मध्य गंभीर सड़क दुर्घटनाजन्य खण्डों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क सुरक्षा उपायों का अवलोकन किया। न्यायमूर्ति मनोहर सप्रे ने इस दौरान हाईवे पेट्रोल वाहनों, एम्बुलेंस, स्पीड राडार गन, इण्टरसेप्टर व्हीकल, ब्लैक स्पॉट्स का भी अवलोकन कर जीवन रक्षा हेतु सतत् सुधारात्मक उपाय के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई, यातायात पुलिस एवं परिवहन, टोल कर्मियों सहित जनसामान्य से भी सड़क सुरक्षा के संबंध में चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

इस अवसर पर अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ संजय शर्मा, एनएचएआई के महाप्रबंधक प्रवीण बिंजेवार, आरटीओ रायपुर कीर्तिमान सिंह, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *