Breaking
27 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता की धारदार हथियार से की गई हत्या,अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी

न्यूज डेस्क, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 02मार्च2024

 

बीजापुर जिले में लोकसभा चुनाव से पहले अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद भाजपा नेता की बीजापुर जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। भाजपा नेता शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए थे। समारोह से निकलते वक्त घटना को अंजाम दिया गया। मामला तोयानार थाना क्षेत्र का है ।फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना नक्सलियों द्वारा की गई है बताया जा रहा है । घटना में शामिल व्यक्तियों के गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *