Breaking
17 Nov 2026, Tue

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली का ट्रेडिशनल लुक, बंगाली गाने पर दिखाया जलवा

मुंबई,

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

रूपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बंगाली गाना ‘मेलार गान’ पर अपने शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं।

वीडियो में उन्होंने मल्टीकलर के लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज पेयर किया है। वहीं, पीले रंग की चुनरी को खूबसूरती से सजाया है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और ढीली चोटी में बंधे बाल उनके पारंपरिक अंदाज को निखार रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप की गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस, प्रोमो हुआ वायरल

इसके साथ ही, उनके हाथों में साधारण कंगन सादगी और सुंदरता को दिखा रहे हैं। इस वीडियो में रूपाली का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बनती है।

वीडियो के साथ रूपाली ने कैप्शन में लिखा, “ये गाना बहुत प्यारा है। इसे सुनकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।”

इस वीडियो को देखकर प्रशंसकों ने उनकी तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने उनके डांस और लुक की सराहना करते हुए उन्हें ‘मल्टी-टैलेंटेड’ बताया।

ये भी पढ़ें :  उदयपुर में रश्मिका–विजय की ग्रैंड वेडिंग, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में सात फेरे

रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में उनकी भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव उन्हें और भी खास बनाता है।

अभिनेत्री इन दिनों पॉपुलर टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली सीरियल ‘श्रीमयी’ का रीमेक बताया जाता है।

ये भी पढ़ें :  स्मार्टफोन पर SOS साउंड क्यों आया? सरकार ने किया नया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम टेस्ट

शो में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। ‘अनुपमा’ की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना है।

बता दें कि रूपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ से पहले ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *