Breaking
29 Nov 2026, Sun

Asia Cup: टीम इंडिया ने सुपर-4 में जगह पक्की, पाकिस्तान की उम्मीदें टिकीं!

दुबई 

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ग्रुप से दूसरी टीम कौन सी क्वालिफाई करेगी इसके लिए यूएई और पाकिस्तान के मुकाबले पर सभी की नजर होगी. लेकिन टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, सोमवार को ग्रुप ए की दो टीमों यूएई और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हरा दिया. ये ओमान की लगातार दूसरी हार थी. जिससे उसका बाहर होना तय हो गया. वहीं, टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और क्वालिफाई कर लिया है.

ये भी पढ़ें :  हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं

टीम इंडिया ने पहले यूएई को बड़े अंतर से हराया था. इसके बाद रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी 7 विकेट से रौंद दिया था. बता दें कि इस बार एशिया कप में पहली बार 8 टीमों ने हिस्सा लिया है. 4-4 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप मे ंबांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेंगी.

अब समझें पूरा गणित

एशिया कप 2025 के ग्रप-ए में 4 टीमें- भारत-पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान और यूएई को एक-एक मैच में जीत मिली है. जबकि ओमान को अपने दोनों मैच में हार मिली है. उसका रास्ता बंद हो गया है.

Group A

Teams P W L T N/R PTS. NRR
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/4.pngIND(Q)
2 2 4 +4.793
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/6.pngPAK
2 1 1 2 +1.649
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/21.pngUAE
2 1 1 2 -2.030
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/28.pngOMA
2 2 -3.375

Group B

Teams P W L T N/R PTS. NRR
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/8.pngSL
2 2 4 +1.546
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/1188.pngAFG
1 1 2 +4.700
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/2.pngBAN
2 1 1 2 -0.650
https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/live-score/resources-live/images/flag_img_c/19.pngHK
3 3 -2.151

 

पाकिस्तान की क्यों अटकीं हैं सांसें

17 सिंतबर को पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में तय होगा कि आखिर सुपर-4 के लिए कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी. अगर यूएई बड़ा उलटफेर करती है और पाकिस्तान को हरा देती है तो फिर यूएई क्वालिफाई कर जाएगी. हालांकि, नेट रन रेट के लिहाज से पाकिस्तान के पास बढ़त है. 

ये भी पढ़ें :  पेरू में फुटबॉल स्टेडियम हादस,1 की मौत, 47 घायल,लीमा के अस्पतालों में हाई अलर्ट

ऐसा रहा ओमान और यूएई का मैच

एशिया कप 2025 का 7वां मुकाबला आज मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान के बीच खेला गया. ओमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. यूएई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शराफू और कप्तान वसीम की फिफ्टी के दम पर ओमान के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी ओमान की टीम महज 130 रनों पर सिमट गई.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *