Breaking
25 Nov 2026, Wed

नीरज चोपड़ा ने दिल जीता, सचिन यादव को मेडल से हाथ धोना पड़ा; वालकोट ने मारी गोल्डन थ्रो

नई दिल्‍ली
गत चैंपियन नीरज चोपड़ा का वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्‍पर्धा के फाइनल में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। नीरज चोपड़ा आठवें स्‍थान पर रहे।
वहीं, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्‍सा लेने वाले एक और भारतीय जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने अपना निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वो भी मेडल नहीं जीत सके। भारत के जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव चौथे स्‍थान पर रहे।

वालकोट ने जीता गोल्‍ड मेडल
बता दें कि वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गुरुवार को कोई भी जेवलिन एथलीट 90 मीटर की दूरी का आंकड़ा पार नहीं कर सका। चोपड़ा पांचवें राउंड में बाहर हुए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो 84.03 मीटर का रहा। वो आठवें स्‍थान पर रहे। 27 साल के चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में फाउल किया, जिसके कारण वो प्रतियोगिता से बाहर हुए। याद दिला दें कि नीरज चोपड़ा ने 2021 में इसी जगह ऐतिहासिक गोल्‍ड मेडल जीता था। त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केसहोर्न वालकोट (88.16 मीटर) ने गोल्‍ड मेडल जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स दूसरे व अमेरिका के कर्टिस थांपसन (86.67 मीटर) तीसरे स्‍थान पर रहे।
 
सचिन यादव ने किया प्रभावित
बता दें कि नीरज चोपड़ा के साथ भारत के सचिन यादव ने भी वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में हिस्‍सा लिया था। यादव ने अपना सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो पहले प्रयास में किया, जब उनका भाला 86.27 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। यादव ने न सिर्फ नीरज चोपड़ा बल्‍कि जर्मनी के जूनियन वेबर (86.11 मीटर) और ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम (82.75 मीटर) से भी बेहतर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान क्रिकेट में महासंग्राम, वनडे टीम से बाबर आजम और फखर जमान हुए बाहर

नीरज का ऐसा रहा प्रदर्शन
बता दें कि अरशद नदीम चौथे राउंड में बाहर हो गए थे। वहीं, दो बार के ओलंपिक मेडलिस्‍ट चोपड़ा ने अपने अभियान की शुरुआत 83.65 मीटर की दूरी के थ्रो के साथ की। अगले प्रयास में नीरज ने प्रदर्शन सुधारा और 84.03 मीटर की दूरी पर भाला फेंका। मगर तीसरे प्रयास में उनसे फाउल हो गया। वो आठवें स्‍थान पर खिसक गए। आधे राउंड खत्‍म हो चुके थे और नीरज चोपड़ा आठवें स्‍थान पर ही रहे। नीरज का चौथा थ्रो 82.86 मीटर का रहा। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए नीरज को अगले राउंड में 85.54 मीटर से ज्‍यादा दूरी पर भाला फेंकने की जरुरत थी। मगर पांचवें प्रयास में नीरज से फाउल हुआ और वो आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता से बाहर हो गए। नीरज के बाहर होने पर भारतीय फैंस का दिल टूट गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्य सचिव के सुशासन सप्ताह पर कलेक्टर्स को निर्देश

नीरज का प्रदर्शन
    पहला थ्रो: 83.65 मीटर
    दूसरा थ्रो: 84.03 मीटर
    तीसरा थ्रो: फाउल
    चौथा थ्रो: 82.86 मीटर
    पांचवां थ्रो: फाउल

सचिन का प्रदर्शन
    पहला थ्रो: 86.27 मीटर
    दूसरा थ्रो: फाउल
    तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर
    चौथा थ्रो: 84.90 मीटर
    पांचवां थ्रो: 85.96 मीटर
    छठवां थ्रो: 80.95 मीटर

ये भी पढ़ें :  जयपुर के सरकारी स्कूलों में 638 पदों पर होगी गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 7 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *