यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी: मेरा टाइम आएगा, एशिया कप में जगह न मिलने पर कहा ये बात

नई दिल्ली 
भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने लीग स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-4 में प्रवेश किया है, जहां उसका पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारतीय स्क्वॉड में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि कुछ खिलाड़ियों को मेन स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, जिसमें यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल है। इस बीच जायसवाल ने एशिया कप स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन चयनकर्ताओं के हाथ में होता है। वह सिर्फ कड़ी मेहनत पर ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  17 शहर, 22 मुकाबले: BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एशिया कप के लिए जब टीम का चयन हुआ, उस समय यशस्वी का नाम नहीं होने पर सवाल खड़े हुए थे। गौतम गंभीर के मुख्य कोच और विराट-रोहित के जाने के बाद से ऊपरी क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जिम्मा संभाला है। इस बीच एशिया कप स्क्वॉड में शुभमन गिल की भी एंट्री हुई है, जोकि उपकप्तान की भूमिका में हैं, ऐसे में जायसवाल को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  हार के साथ CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर, श्रेयस की तूफानी पारी और चहल की हैट्रिक से जीता पंजाब

यशस्वी जायसवाल ने कहा, ''ये सब चयनकर्ताओं के हाथ में होता है। वे इसे टीम संयोजन के नजर से देखते हैं। मैं मेहनत जारी रखूंगा और मुझे पता है मेरा समय आएगा। तब तक, मैं खुद पर काम करता रहूंगा, बेहतर करता रहूंगा।'' यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 मैचों में 723 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164.31 का रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। भारत ने शुक्रवार को ओमान को 21 रन से हराकर एशिया कप के ग्रुप लीग चरण का अंत जीत की हैट्रिक से किया। अब भारतीय टीम 48 घंटे से भी कम समय में दुबई में सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें :  डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment