भिंड सड़क हादसा: ट्रक और दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक कैंटर-ट्रक के हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के पास हुई।

ये भी पढ़ें :  बैढ़न नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक गिरफ्तार, 5 लाख रूपये की हिरोइन बरामद

फूप थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास ट्रक और मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश: चार अस्थायी शिक्षकों को हटाने में अधिकारियों की चूक, 14 साल में 8 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी ली

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment