Breaking
13 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने हैवी रेन पर किया येलो अलर्ट, ये 10 जिलों में जताई संभावना 

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 जुलाई 2024

राज्य के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिलासपुर, गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है और लगातार बारिश का दायरा बढ़ने लगा है। इसके चलते 12 दिनों पहले तक प्रदेश में जो बारिश सामान्य से 28 प्रतिशत तक कम थी। वर्तमान स्थिति में प्रदेश भर में 487.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से दो प्रतिशत कम है। सरगुजा में सबसे कम 213 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है। वहीं रायपुर जिले में 412.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से चार प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें :  किराना दुकान से नगदी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडकता आ गई है, इसके साथ ही रायपुर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आ गई है। दोपहर के समय भी अभी ठंडी हवाएं चलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश भर में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बंग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा 7.6 किमी तक फैला है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *