Breaking
17 Nov 2026, Tue

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025: साउथ अफ्रीका की जीत की हैट्रिक पर नजर, बांग्लादेश करेगा धमाका!

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका की टीम लगातार दो जीत से महिला वनडे विश्व कप में अपने अभियान को शानदार अंदाज में पटरी पर लाने के बाद सोमवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश को रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट की करारी हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड और मेजबान भारत पर दमदार जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। इन दो जीतों से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। टीम अंक तालिका में चौथे (-0.888 के नेट रन रेट के साथ) स्थान पर है।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेटर रिंकू सिंह को डी-कंपनी की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, आरोपी गिरफ्त में

कप्तान लॉरा वॉलवार्ट, मारियाने काप, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और अयाबोंगा खाका जैसी खिलाड़ियों से सजी दक्षिण अफ्रीका की टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आती है। इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों पर ऑल आउट होने के बाद, उनका शीर्ष क्रम शानदार फॉर्म में है। ब्रिट्स और लुस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं वॉलवार्ट ने भारत के खिलाफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

निचले क्रम में नादिन डी क्लार्क और खाका ने अहम योगदान के साथ भारत के खिलाफ मैच का पासा पलटते हुए दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले में परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण उतरेगा, क्योंकि वह इस मैदान पर पहले ही दो मैच खेल चुका है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर मनोबल बढ़ाने वाली सात विकेट से जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हार ने उनकी कमजोरियों को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें :  सिविल अस्पताल में महिला अधिकारी आशा सहरावत ने सहयोगी स्टाफ नर्स जड़ा थप्पड़, मचा हंगामा

बीस साल की प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर की अगुवाई में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम को शीर्ष क्रम में लचर बल्लेबाजी से परेशानी का सामना करना पड़ा है। कप्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना जोटी भी रन बनाने के लिए जूझती रही हैं और टूर्नामेंट में उनका औसत सिर्फ नौ रन का है।बांग्लादेश को मुकाबले में बने रहने के लिए ऐसे में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैच दोपहर को तीन बजे से खेला जाएगा।
टीमें इस प्रकार हैं

ये भी पढ़ें :  वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी, ऑक्शन में 1.70 करोड़ में खरीदा

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारिजन काप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे, काराबो मेसो।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *