Breaking
19 Nov 2026, Thu

प्रदेशभर में 5 करोड़ की मिलावटी सामग्री जब्त, 3 करोड़ की सामग्री नष्ट

प्रदेशभर में 5 करोड़ की मिलावटी सामग्री जब्त, 3 करोड़ की सामग्री नष्ट

त्योहारों के अवसर पर मिलावटखोरों के खिलाफ योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी

अब तक कुल 6075 निरीक्षण करते हुए 2740 छापे डाले गए, जिनमें 3767 नमूने संग्रहीत किए गए

3548 क्विंटल सामग्री जब्त की गई, जबकि 1871 क्विंटल सामग्री नष्ट कराई गई

लखनऊ में 223 किलोग्राम घी तथा 5077 किलोग्राम खोया एवं मिठाई जब्त कर नष्ट की गई

बिजनौर में 15,886 किलोग्राम मिठाई एवं 317 कार्टन उत्पादों का जब्तीकरण किया गया

लखनऊ
त्योहारों के अवसर पर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  आदेश पर जारी ‘दीपावली विशेष अभियान (8 से 17 अक्टूबर 2025)’ के तहत प्रदेशभर में प्रवर्तन दलों द्वारा निरंतर निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  छात्र मुद्दों पर राजनीति की अठखेलियां, अखिलेश यादव पर अभाविप का वार

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 6075 निरीक्षण करते हुए 2740 छापे डाले गए, जिनमें से 3767 नमूने संग्रहीत किए गए हैं। इस दौरान 3548 क्विंटल सामग्री जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य ₹4.97 करोड़ है, जबकि 1871 क्विंटल सामग्री नष्ट कराई गई, जिसकी कीमत ₹2.89 करोड़ आँकी गई है।

लखनऊ और बिजनौर में बड़ी करवाई
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुई प्रमुख कार्यवाहियों में लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, सम्भल, गाजीपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, कन्नौज, बिजनौर, कानपुर नगर, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, झांसी, गाजियाबाद और रामपुर शामिल हैं। लखनऊ में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 223 किलोग्राम घी तथा 5077 किलोग्राम खोया एवं मिठाई (कुल ₹26 लाख से अधिक मूल्य) जब्त कर नष्ट की गई। वहीं बिजनौर में 15,886 किलोग्राम मिठाई एवं 317 कार्टन उत्पादों का जब्तीकरण किया गया, जिनका मूल्य लगभग ₹28 लाख है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश

हेल्पलाइन पर करें शिकायत
विभाग ने जनमानस से अपील की है कि वे मिठाई या खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल अवश्य लें, खुली या संदिग्ध रंग-गंध वाली मिठाइयों का सेवन न करें। किसी भी प्रकार की मिलावट या संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-5533 या व्हाट्सएप नंबर 9793429747 पर दें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शीघ्र नष्ट होने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही जब्त कर विनष्ट किया जा रहा है ताकि वे दोबारा बाजार में न पहुंच सकें।

यहां हुई बड़ी कार्रवाई

1. वाराणसी: 1891 किग्रा खाद्य तेल (₹2,93,796) और 422 किग्रा मिठाई (₹92,600) नष्ट।

2. आजमगढ़: 3000 किग्रा खोया-पनीर व मिठाई (₹5,91,000) नष्ट।

3. सम्भल: 475 लीटर तेल (₹80,000) व 2500 लीटर दूध (₹1,62,000) नष्ट।

4. गाजीपुर: 1138 किग्रा रिफाइंड तेल (₹1,45,664) जब्त।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में होली से पहले बड़ा निरीक्षण, मिठाई-डेयरी दुकानों से 38 सैंपल लिए गए

5. लखनऊ: 223 किग्रा घी (₹1,22,650) और 5077 किग्रा खोया व मिठाई (₹26,01,275) नष्ट।

6. बाराबंकी: 400 किग्रा रसभरी रसगुल्ला (₹50,000) और 900 किग्रा दूध, खोया व पनीर (₹3,15,000) नष्ट।

7. मुरादाबाद: 3766 लीटर सरसों तेल (₹6,40,220) जब्त।

8. कन्नौज: 2000 किग्रा मिठाई (₹3,00,000) नष्ट और 170 किग्रा अपमिश्रक (₹6,800) जब्त।

9. बिजनौर: 15,886 किग्रा चीनी व मिठाई और 317 कार्टन विभिन्न मिठाईयों (₹28,00,000) जब्त।

10. कानपुर नगर: 1200 किग्रा मिलावटी खोया (₹24,32,000) नष्ट।

11. आगरा: 873 किग्रा खाद्य तेल (₹1,48,000) और 670 किग्रा खोया-दूध (₹1,88,000) नष्ट।

12. मेरठ: 178 किग्रा घी और 60 लीटर सरसों तेल (₹1,34,000) जब्त।

13. गोरखपुर: 1000 किग्रा नमकीन व मिठाई (₹1,25,000) नष्ट।

14. झांसी: 950 किग्रा सरसों (₹1,60,000) जब्त।

15. गाजियाबाद: 300 किग्रा छेना मिठाई (₹1,03,000) नष्ट।

16. रामपुर: 160 किग्रा पनीर (₹50,000) नष्ट।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *