Breaking
28 Nov 2026, Sat

तापसी पन्नू की नई जिंदगी: भारत छोड़ डेनमार्क में क्यों रही बताई वजह

डेनमार्क

तापसी पन्नूी उन सेलेब में से एक हैं अपने से जुड़े किसी भी अफवाह पर तुरंत रिएक्ट करती हैं। अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि तापसी ने भारत को छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गई हैं अपने पति के साथ। इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तापसी ने फेक खबरें देने वालों को लताड़ा भी है। उन्होंने कहा थोड़ा रिसर्च कर लिया करो।

तापसी ने क्या कहा

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'क्या इससे ज्यादा कम झूठी और कम सेंसेशनल हेडलाइन हो सकती है? या फिर हेडलाइन गलत हो या सही, आप तक आएगी सबसे तेज पोर्टल। थोड़ा स्लो हो जाओ और थोड़ी रिसर्च करो।'

ये भी पढ़ें :  भारत आया AI Mode, बदल जाएगा सर्च एक्सपीरिएंस

तापसी ने आगे बताया कि वह मुंबई में अपने घर पर हैं। उन्होंने लिखा, मुंबई की सुबह में डोसा खाते हुए ये सब पढ़ रही हूं।

क्या बोला था तापसी ने

दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए तापसी ने बताया था कि डेनमार्क की लाइफ कैसी होती गै। उन्होंने कहा था, ‘भारत में जो कॉमन है और डेनमार्क में जो अजीब है वो ये कि मैथियाज(तापसी के पति) के पैरेंट्स हमारे साथ रहते हैं। उनका अपना स्पेस है ग्राउंड फ्लोक में, उनका अपना बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग रूम एरिया है। मुझे काफी समय लगा था उन्हें ये मनाने में कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि डैनिश कल्चर में बड़े बच्चों के साथ रहना कॉमन नहीं है।’

ये भी पढ़ें :  Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

2 देशों में कैसे करती हैं एडजस्ट

दोनों देशों में वह कैसे सब मैनेज करती हैं तो तापसी ने कहा, 'ये सब काम पर निर्भर करता है। अच्छी बात यह है कि कई शूट भारत में सर्दी के मौसम में होते गैं। गर्मियों और बारिश में कम शूट होते हैं तो डेनमार्क हम गर्मियों में रहते हैं। वहीं बाकी फिर हम इंडिया रहते हैं।'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *