Breaking
29 Nov 2026, Sun

खराब फॉर्म में विराट कोहली को मोहम्मद कैफ का अहम संदेश, श्रेयस अय्यर से सीखने की दी सलाह

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। कोहली दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल सके। कोहली के लगातार मैचों में फ्लॉप शो से उनके संन्यास की चर्चा फिर से तेज हो गई है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को एक बड़ी सलाह दी है। कैफ का मानना है कि कोहली को फॉर्म वापस पाने के लिए श्रेयस अय्यर से सीखना चाहिए और इंडिया ए या घरेलू क्रिकेट खेलकर मैदान पर समय बिताना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  जयपुर के पास बड़ा हादसा, आग का गोला बना केमिकल टैंकर, ड्राइवर जला जिंदा

मोहम्मद कैफ ने कहा कि जब कोई बड़ा खिलाड़ी अपनी लय खो देता है, तो उसे मैच प्रैक्टिस की सख्त जरूरत होती है। उन्होंने उपकप्तान श्रेयस अय्यर का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपनी चोट के बाद वापसी के लिए रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर पर्याप्त मैच समय लिया। कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं हाल ही में श्रेयस अय्यर से मिला था, और मैंने उनसे उनके स्टांस और लय के बारे में पूछा। चूंकि वह अभी सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है और टी20 भी नहीं खेल रहे हैं, मैं समझना चाहता था कि वह इतनी आसानी से बल्लेबाजी कैसे कर लेते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वह मानसिक रूप से सुलझे हुए हैं, अपने खेल को अंदर तक जानते हैं और उन्होंने अपने दिमाग को अच्छी तरह से तैयार कर लिया है।”

ये भी पढ़ें :  हैदराबाद को पराजित कर गुजरात की पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग, सिराज ने किया कमाल

कैफ ने आगे कहा, "अय्यर ने इंडिया 'ए' के मैच भी खेले थे, और इसीलिए मैं कहता हूं कि विराट और रोहित को भी ऐसा करने पर विचार करना चाहिए। अय्यर की यह बल्लेबाजी उनके एक्टिव रहने से आती है। वह कभी भी फॉर्म से बाहर नहीं लगते, जैसा कि अभी विराट दिख रहे हैं। विराट इस समय बेचैन लग रहे हैं, जबकि अय्यर लगातार खेल रहे हैं, और यह उनके खेल में साफ झलकता है।''

ये भी पढ़ें :  विमेंस राउंड 1 में गुंतास कौर संधू का शानदार प्रदर्शन, भारत की टॉप खिलाड़ी बनीं

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *