Breaking
18 Nov 2026, Wed

संभल में 24 कोसीय परिक्रमा: 300 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा की कमान, रूट रहेगा डायवर्जन

संभल
शनिवार से शुरू हो रही 24 कोसीय परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चक्र तैयार हो गया है। लगभग तीन सौ पुलिस कर्मियों के हवाले यहां की निगरानी होगी। जिसमें दो सीओ, आठ थाना प्रभारी, सात प्रभारी निरीक्षक भी रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी व एसडीएम विकास चंद्र भी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त डेढ़ कंपनी पीएसी, दमकल वाहन व यातायात पुलिस कर्मियों को भी अलग अलग स्थान पर तैनात किया गया है।

एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीर्थ परिक्रमा के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी संभल आलोक भाटी व क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार को अपने सर्किल का प्रभारी बनाया गया है। जो सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहेंगे। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले हयातनगर, नखासा, कोतवाली, रायसत्ती, असमोली, ऐचौड़ा कंबोह व हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारियों के साथ सात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व 65 उप निरीक्षकों को भी तीर्थों व परिक्रमा मार्ग पर अलग अलग स्थान पर तैनात किया गया है।
 
इसके साथ ही वंशगोपाल मंदिर से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर 54 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां करीब तीन सौ से अधिक पुलिस कर्मियों, महिला कांस्टेबल, होमगार्ड, यातायात पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही वंशगोपाल तीर्थ व चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर दमकल के साथ पीएसी जवान व पुलिस बल मौजूद रहेगा। परिक्रमा शुरू होने से पहले ही वंशगोपाल तीर्थ पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

उधर, परिक्रमा मार्ग पर नीमसार तीर्थ पर दर्शन व विश्राम कर सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा को पूरा करते हुए आगे बढ़ेंगे। जहां वह संभल बाइपास से होते हुए चंदौसी मार्ग पर पहुंचेंगे और यहां रास्ते से करीब चार किलोमीटर मुख्य मार्ग पर चलकर गांव भवानीपुर की ओर मुड़ जाएंगे। यहां इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से चंदौसी की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को चंदौसी में संभल तिराहे से बहजोई की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही संभल मुरादाबाद मार्ग पर बाइपास पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और इसलिए वाहनों को चंदौसी चौराहा से होकर गुजारा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  यूपी में सड़क सुरक्षा का बड़ा कदम: एक्सप्रेस-वे पर हर 100 किमी पर फायर चौकी, हादसे में मिलेगी तुरंत मदद

सुरक्षा एक नजर में
एएसपी उत्तरी
सीओ – दो
थाना प्रभारी – आठ
प्रभारी निरीक्षक – सात
उप निरीक्षक – 65
हेड कांस्टेबल – 190
महिला कांस्टेबल – 20
पीएसी – डेढ़ कंपनी
दमकल – चार वाहन
क्यूआरटी – छह
पार्किंग स्थल – चार (दो वंशगोपाल मंदिर व दो चंद्रेश्वर महादेव मंदिर)
मिश्रित आबादी के सात स्थान, रहेगी विशेष नजर

ये भी पढ़ें :  पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन : सीएम योगी

संभल : परिक्रमा मार्ग पर वैसे तो पुलिस अधिकारियों की ओर से भारी संख्या में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। लेकिन इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में कुछ ऐसे भी स्थान है। जहां पर मिश्रित आबादी पर प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी। जहां बदल गुंबद, नाहरठेर, गांव खानपुर, फिरोजपुर, भवानीपुर, हैवतपुर व चंदायन मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र है। जिसके चलते वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *