Breaking
20 Nov 2026, Fri

बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर घोटाला: पांच अधिकारी निलंबित, जांच समिति का गठन

जयपुर

राजस्थान में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत वितरित दूध पाउडर की कालाबाजारी करने वाले सरकारी स्कूल के पांच शिक्षकों को निलंबत कर दिया है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर  इस मामले में  तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान सिविल सेवा (CCA) नियम 1958 की धारा 13(1) के तहत निलंबित अधिकारियों में शामिल हैं —

    शीला बलई (शिक्षिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों की ढाणी, गंगावास, कल्याणपुर),

    सुरेश कुमार (प्रबोधक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागनेशियों की ढाणी, गंगावास, कल्याणपुर),

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बूंदी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ली बैठक, विद्यालयों में सूर्य नमस्‍कार अनिवार्य व गांव में रात गुजारें अधिकारी

    मंगलाराम (वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भारी नगर, बावड़ी, जोधपुर),

    पप्पूराम गोदारा (व्याख्याता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागाणा फांटा, बालोतरा), और

    राजेश मीणा (प्रधानाध्यापक, मनमोरों की ढाणी)।

जांच समिति को स्कूल शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अधीन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति चार दिन में दुरुपयोग की शिकायतों की पुष्टि, साक्ष्य संकलन और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अगर जांच में अन्य अधिकारी या शिक्षक शामिल पाए गए, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर में 11वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 'खेल से मिलती है नई ऊर्जा-विधानसभा अध्यक्ष'

विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया है कि तीन दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपें। साथ ही पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) और शहरी क्लस्टर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (UCEEo) को प्रत्येक दो विद्यालयों का निरीक्षण कर राज्यभर के लगभग 22,500 स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा गया है।

स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुनाल ने बताया कि सभी स्कूलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, “अगर सत्यापन के दौरान कोई अनियमितता पाई गई, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें :  12वां क्षेत्रीय थ्री आर और सर्कुलर इकॉनमी फोरम समारोह : एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगी 2 करोड़ तक की सहायता - मुख्यमंत्री शर्मा

पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार गरम दूध पिलाया जाता है, ताकि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो सके। इस योजना से वर्तमान में लगभग 57 लाख छात्र लाभान्वित हो रहे हैं, जिस पर सरकार हर साल करीब ₹722 करोड़ रुपये खर्च करती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *