Breaking
27 Nov 2026, Fri

खड़गे का हमला: RSS पर लगे बैन, पटेल की विरासत का अपमान कर रही बीजेपी

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा "मैंने किया, मैंने बनाया" कहते रहते हैं, जबकि देश किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलता." खड़गे ने यह भी कहा कि सरदार पटेल का सम्मान कांग्रेस ने हमेशा किया है और उन्हें नेहरू-इंदिरा के साथ बराबर दर्जा दिया है.

खड़गे ने कहा, “पटेल का स्टैच्यू बनाया गया है, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन सरदार सरोवर की नींव किसने डाली थी, यह भी याद रखना चाहिए. पांच अप्रैल 1961 को हमने इसकी शुरुआत की थी. लाखों एकड़ जमीन को पानी मिला, लोगों का जीवन सुधरा. देश किसी एक व्यक्ति से नहीं चलता. प्रधानमंत्री आते-जाते हैं, नेता आते-जाते हैं, लेकिन देश सबके प्रयासों से चलता है.”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, “मोदी साहब की आदत है – ‘मैंने किया, मैंने बनाया’. ठीक है, आपने नोटबंदी की, झूठ बोला कि दो करोड़ नौकरियां देंगे. लेकिन जो नहीं किया, उसका श्रेय क्यों लेते हैं?”

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : धान बोनस के अटके 3,700 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया बोनस पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध

सरदार पटेल और नेहरू के रिश्ते पर बोले खड़गे

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि “पटेल चाहते थे कि पूरा कश्मीर भारत के साथ रहे, लेकिन नेहरू ने बांट दिया.” इस पर खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कांग्रेस पर पटेल को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा पटेल को उचित सम्मान दिया.

उन्होंने कहा, “गुजरात के दो बड़े नेता हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन हमने उनके और नेहरू जी के रिश्ते का पूरा इतिहास पढ़ा है. दोनों ने एक-दूसरे का सम्मान किया था.”

आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध की मांग

ये भी पढ़ें :  अनोखा प्रदर्शन करते हुए निकाली गई भ्रष्टाचार की बारात, बलरामपुर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की बारात

एक सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि सरदार पटेल ने आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया था. आज अगर उसी संगठन को सरकारी कर्मचारियों से जोड़ने की अनुमति दी जा रही है, तो यह पटेल की विरासत का अपमान है.

उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पटेल का आदर करते हैं, तो उन्हें उसी मार्ग पर चलना चाहिए. देश में जो गड़बड़ियां और लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं हो रही हैं, वे बीजेपी और आरएसएस की वजह से हैं. इसलिए मैं खुलकर कहता हूं कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.”

ब्यूरोक्रेसी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चिंता

एक पत्रकार ने पूछा कि क्या आज की ब्यूरोक्रेसी और लोकतांत्रिक संस्थाएं उसी विचारधारा में रंगी जा रही हैं, जिसके खिलाफ पटेल थे?

इस पर खड़गे ने कहा, “पटेल ने देश में एकता और शांति के लिए संघर्ष किया. अगर आज कोई उस एकता को तोड़ने की कोशिश करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए. देश में यूनिटी लाना उनका सपना था.”

ये भी पढ़ें :  सैलजा 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी: सुरजेवाला

मोदी सरकार पर तीखा तंज

खड़गे ने सरकार की नीतियों पर व्यंग्य करते हुए कहा, “जो चीज़ खत्म हो चुकी थी, उसे आप फिर से ज़िंदा कर रहे हैं. इससे देश में असंतोष पैदा होगा. जैसे कोई सोए हुए सांप को फिर से छेड़े, तो परिणाम वही होगा. इसलिए इन चीज़ों को चाटने या परखने की ज़रूरत नहीं – नतीजा मृत्यु ही है. प्रधानमंत्री मोदी जो कर रहे हैं, वो देश के लिए अच्छा नहीं है.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में खड़गे ने कहा, “देश किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलता. प्रधानमंत्री और नेता आते-जाते हैं, लेकिन देश के लिए सबको मिलकर काम करना पड़ता है. कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता और लोकतंत्र के लिए काम किया है.”

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *