प्रदेश में फूड एंड ड्रग विभाग अत्याधुनिक लैब की मदद से मिलावट पर रोक लगाने में अधिक कारगर तरीके से काम करेगा. नवा रायपुर में 45 करोड़ की लागत से बनने जा रही एडवांस फूड एडं ड्रग टेस्ट लैब को मंजूरी मिल चुकी है. 4 मंजिला ये इमारत नई राजधानी के सेक्टर 24 में बनेगी. इसका डीपीआर भी लगभग बनकर तैयार हो गया है. यही नहीं, जल्द हो डीपीआर पर प्रशासकीय सहमति भी मिलने की संभावना जताई जा रही है.
इस आधुनिक लैब के माध्यम से खाने-पीने की सामग्री, एलोपैथिक आयुर्वेदिक दवाओं में होने वाली मिलावट की अत्याधुनिक तरीके से जांच हो सकेगी. यही नहीं, लैब में सौंदर्य प्रसाधन साबुन आदि में होने वाली मिलावट की जांच करने की भी सुविधा होगी. दरअसल, प्रदेश में खाद्य सामग्री या दवाओं में हो रही मिलावट के सैंपल को दूसरे राज्यों में जांच के लिए भेजना पड़ता है. नई एडंवास लैब से इसकी नौबत नहीं आएगी. जानकारों के मुताबिक कई बार अन्य राज्यों से सैंपल की रिपोर्ट आने में काफी देर हो जाती है. जिसके चलते कड़ी कार्रवाई करने में दिक्कतें आती है.
दूध, सब्जी, फल समेत इन सबकी जांच होगी
एडवांस लैब बनने के बाद ये गैप भी दूर हो जाएगा. मिलावट पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी. एडवांस लैब में दूध, सब्जी, फल के जरिए सेहत को बिगाड़ने वाले घातक रसायनों, हैवी मेटल्स और पेस्टीसाइड की जांच हो पाएगी. किसी भी तरह की मिलावट की जांच रिपोर्ट भी तय की गई गाइडलाइन के मुताबिक 14 दिन के अंदर मिल पाएगी. एडवांस लैब में इस तरह की जांच से शुद्ध खाद्य सामग्री की राह खुलेगी.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com