Breaking
29 Nov 2026, Sun

बांग्लादेश महिला क्रिकेट में विवाद: जहानारा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना पर जूनियर्स को पीटने का आरोप लगाया

ढाका 

बांग्लादेश महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती (Nigar Sultana Joty) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि न‍िगार जूनियर खिलाड़ियों को मारती हैं. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. 

आलम ने पिछले साल दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. उन्होंने यह बयान बांग्लादेश के दैनिक अखबार कालेर कंठो (Kaler Kantho) को दिए एक इंटरव्यू में दिया है. आलम ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है, वो जूनियर्स को काफी मारती हैं. 

उन्होंने आगे बताया- यहां तक कि इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जूनियर्स ने मुझसे कहा नहीं, मैं यह फिर नहीं करूंगी, वरना मुझे फिर थप्पड़ खाना पड़ेगा.  कुछ लोगों ने बताया कि मुझे कल मारा गया. दुबई दौरे के दौरान भी उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था. 

ये भी पढ़ें :  आज मुंबई की टीम लखनऊ के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधारकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बनाना चाहेगी

32 वर्षीय जहानारा आलम ने बांग्लादेश के लिए 52 वनडे में 48 और 83 टी20 मैचों में 60 विकेट लिए हैं. उन्होंने कहा टीम टीम का माहौल पिछले कुछ वर्षों में और खराब हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अपनी मानसिक सेहत के लिए क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया था. 

उन्होंने कहा- असल में मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में पीड़ित है, हर किसी की तकलीफ अलग है, यहां एक या दो खिलाड़ियों को ही बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, और कुछ मामलों में तो सिर्फ एक खिलाड़ी को ही सबकुछ दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें :  दिवाली-छठ पर हवाई सफर महंगा, वाराणसी आने वाली फ्लाइटों का किराया 3 गुना तक बढ़ा; सीटें फुल

बांग्लादेश क्रिकेट ने थप्पड़कांड पर क्या कहा?
जहानआरा आलम ने साल 2021 में कोविड के बाद शुरू हुए कैम्प के दौरान मुझ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को हटाने का प्रोसेस शुरू क‍िया था, तब मुझे बांग्लादेश की 3 टीमों से एक एक की कप्तान बनाया गया था,  बाकी दो टीमों की कप्तान जोती (निगार सुल्ताना) और शारमिन सुल्ताना थीं. तभी से सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बनना शुरू हो गया था.  

ये भी पढ़ें :  भारत के वर्ल्ड कप विनर बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जबरदस्त स्किल्स, टीमवर्क की जीत

हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए इन्हें “बेसिर-पैर और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है.  बीसीबी ने अपने बयान में कहा, “बोर्ड इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है, ये बेबुनियाद, मनगढ़ंत और पूरी तरह झूठे हैं. 

बयान में आगे कहा गया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे अपमानजनक और विवादित दावे उस समय किए गए हैं जब बांग्लादेश महिला टीम इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन और एकजुटता दिखा रही है. जांच में इन आरोपों का सपोर्ट करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *