Breaking
23 Nov 2026, Mon

एयरफोर्स जवान से 14 लाख की ठगी, दोस्ती और बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर सुभाश्री मोदक पर मामला

ग्वालियर
 भारतीय वायुसेना के एक जवान से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर लाखों रुपये ठग लिया गया। महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन अमित ने ग्वालियर एसपी क और महाराजपुरा थाने में आवेदन देकर 14 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुभाश्री मोदक नामक युवती के हनीट्रैप का शिकार हुआ है।

पश्चिम बंगाल की युवती से हुई दोस्ती
मामला फरवरी 2025 का है, जब पीड़ित की पहचान “Qwack-Qwack” नामक सोशल मीडिया ऐप के जरिए सुभाश्री से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवती ने खुद को इवेंट ऑर्गेनाइजर बताया और निवेश पर मुनाफा देने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर अमित ने 28 फरवरी से 11 मार्च तक अलग-अलग किश्तों में करीब तीन लाख रुपए ट्रांसफर किए। युवती ने सिलीगुड़ी में “होली इवेंट” के आयोजन का बहाना बनाकर उसे बुलाया और होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें :  500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने बनायी मानव श्रृंखला

सिक्योरिटी कंपनी खोलने का प्रस्ताव दिया
इसके बाद आरोपी युवती ने अपने बॉस के नाम पर सिक्योरिटी कंपनी खोलने का प्रस्ताव दिया और अमित को 20 प्रतिशत पार्टनरशिप देने का झांसा दिया। अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच वायुसैनिक ने बैंक से लोन लेकर करीब 10 लाख रुपये और भेज दिए। जब अगस्त में उसे शक हुआ तो उसने जांच की, जिससे पता चला कि युवती के खिलाफ पहले से कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। हालांकि युवती ने उस कंपनी के नाम से शोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाया था। इस ग्रुप में हुई बातचीत में भी संबंधित युवक के नाम से ट्रांजेक्शन होने की बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  Raja Raghuvanshi Case: हत्याकांड में पुलिस को मिला एक और सबूत, दूसरा हथियार बरामद

रेप केस में फंसाने की धमकी दी
पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो युवती ने उसे झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। युवक ने बताया कि युवती ने उसे यह कहकर डराया कि वो पुलिस को बताएगी कि उसे बेहोश करते युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परेशान वायुसैनिक ने अपने परिवार को घटना बताई और 4 नवंबर को ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें :  MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *