Breaking
20 Nov 2026, Fri

HIL 2025: ओलंपियन फिलिप गोल्डबर्ग सूरमा हॉकी क्लब के नए हेड कोच नियुक्त

नई दिल्ली
हीरो हॉकी इंडिया लीग सीजन 2 से पहले सूरमा हॉकी क्लब ने पुरुष टीम के नए हेड कोच के रूप में बेल्जियम के ओलंपियन फिलिप गोल्डबर्ग को नियुक्त किया है। इस नए कोचिंग सेटअप में उनके साथ अर्जेंटीना के ओलंपियन इग्नासियो रिकार्डो बर्गनर भी शामिल हुए हैं, जो एनालिटिकल कोच की भूमिका निभाएंगे। क्लब के वर्तमान हेड कोच जेरोएन बार्ट सलाहकार की भूमिका में नजर आएंगे, जो पूरे सीजन में टीम की रणनीति और तकनीकी योजना में योगदान देना जारी रखेंगे।

अपने शानदार पहले सीजन में सूरमा हॉकी क्लब ने लीग में तीसरा स्थान हासिल किया था। इस टीम में युवा खिलाड़ी जीतपाल हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही आकाशदीप सिंह का अनुभव और उनकी आक्रमण क्षमता टीम के खेल को अगले स्तर तक ले जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

सूरमा हॉकी क्लब के तकनीकी निदेशक अर्जुन हलप्पा ने कहा, “फिलिप और इग्नासियो का शामिल होना बतौर टीम हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फिलिप को बेहतरीन टीम तैयार करने का अनुभव है। उनका दृष्टिकोण हमारे नजरिए के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। इग्नासियो की विश्लेषणात्मक गहराई हमारी तैयारियों को निखारेगी। अनुभव और इनोवेशन के इस संयोजन के साथ, हम आगामी सीजन में सूरमा हॉकी क्लब को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें :  मैनचेस्टर सिटी ने जीता ईएफएल कप, आर्सेनल को 2-0 से हराकर खिताब पर किया कब्जा

ओलंपियन फिलिप गोल्डबर्ग और इग्नासियो रिकार्डो बर्गनर सूरमा हॉकी क्लब में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता लाते हैं। बेल्जियम के पूर्व अंडर 21 और वरिष्ठ टीम कोच गोल्डबर्ग ने बेल्जियम टीम के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्राक्सगाटा हॉकी क्लब में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को एकजुट और आक्रामक बनाया है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकी मिली, 'ISIS कश्मीर' से आया मेल

ओलंपियन और पूर्व अर्जेंटीना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बर्गनर ने बेल्जियम के 2016 विश्व कप उपविजेता और 2017 यूरोपीय चैंपियनशिप अभियानों में योगदान दिया है, जिसके बाद उन्होंने अर्जेंटीना की वरिष्ठ और महिला राष्ट्रीय टीम (लास लियोनास) को कोचिंग दी। अपनी विश्लेषणात्मक सटीकता और डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध बर्गनर सूरमा की टीम के प्रदर्शन को निखारने में योगदान दे सकते हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *