Breaking
19 Nov 2026, Thu

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों में संपन्न हुई एसआईआर कार्यशाला

भोपाल 
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) कार्यशालाएं संपन्न हुई। कार्यशाला को एसआईआर अभियान के प्रदेश संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी ने संबोधित किया। शुक्रवार को 2 मंडलों की कार्यशालाएं आयोजित की गई। 

कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के 150वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया। अपने संबोधन में सबनानी ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) की प्रक्रिया भले ही निर्वाचन आयोग के स्तर पर चल रही हो, पर यहां संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण विषय है, इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर काम करना है, और प्रत्येक वैध मतदाता को उसके मतदान करने का अधिकार दिलाने में सहयोग करना है साथ ही अवैध मतदाता इस प्रक्रिया में अपना नाम जुड़ा नहीं पाए इसका ध्यान सभी कार्यकर्ताओं को रखना है।

ये भी पढ़ें :  दादा धूनीवाले की नगरी खंडवा में आज से गुरुपूर्णिमा महोत्सव की धूम शुरू

प्रत्येक बूथ से एक बीएलए 2 बनाया जाएगा जो अपने सहयोगियों के साथ शुद्ध मतदाता सूची बनवाने में बीएलओ का सहयोग करेगा। इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरती ना जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।  विधायक सबनानी ने बूथ स्तर के समस्त बीएलए 2 को एसआईआर की बारीकियों से अवगत कराकर उनके पूछे गए सवालों का उन्हें जवाब दिया। 
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने सभी से स्वदेशी मेले में जाने की अपील की।

ये भी पढ़ें :  भारतीय EV बाजार में मारुति का बड़ा कदम, 2 दिसंबर को लॉन्च होगी नई e-Vitara

कार्यशाला में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बीएलए मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा पार्षद आरके सिंह बघेल पार्षद आरती राजू अनेजा पार्षद ब्रजुला सचान वरिष्ठ नेता लीलेद्र मारण करुणाधाम मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े टीटी नगर मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल वरिष्ठ नेता लीलाधर यादव प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट सहित सभी बूथ अध्यक्ष बूथ मंत्री एवं बीएलए उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *