Breaking
19 Nov 2026, Thu

थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया शातिर नकबजन को गिरफ्तार

आरोपी से लगभग 22 लाख रूपये कीमती मसरूका बरामद
भोपाल 

फरियादी कमाल उद्दीन निवासी फिजा पैलेश रिगालिया हाईट्स कोहेफिजा ने थाना आकर  रिपोर्ट किया की जब वह अपने बेटे की बरात के लिये घर पर ताला लगाकर गया था तब कोई अज्ञात चोरर घर मे घुसकर घर से सोने तथा  बैशकीमती हीरा पन्ना जडी ज्वैलरी तथा नगदी रूपये चोरी करके  ले गया है फरियादी द्वारा अपने घर से लगभग लाखो का  मसरूका चोरी चले जाने कि रिपोर्ट किया जिसपर अपराध क्रमाक 653/2025  धारा 331(4),305A बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया  गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये थे l

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में शराब दुकानों पर सख्ती, अब इन जगहों पर नहीं खुलेंगे ठेके

जिसके पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित  द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त महोदय शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे टीम गठित की गई जिसमे टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखकर आरोपी के आने जाने के रूट की मार्किग करते हुए रूट पर लगे लगभग 400 से 500 प्राईवेट एवं सरकारी कैमरे देखे जाकर आरोपी की लोकेशन निर्धारित की गई, घटना स्थल तथा आसपास का पीएसटीएन डाटा, सायबर सेल की मदद से प्राप्त कर अवलोकन  किया गया ,  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सन्देही फरहान  निवासी लक्ष्मी टाकिज के पास  थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गया मसरूका जप्त किया गया हैl

ये भी पढ़ें :  लोकायुक्त रीवा का बड़ा एक्शन: 4800 की रिश्वत लेते पटवारी और सर्वेयर रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपी से  घटना मे शामिल अन्य व्यक्ति के सबंध मे पूछताछ  हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया गया  है आरोपी से  शहर  मे हुई अन्य चोरियो के सबंध मे  पुछताछ की जा रही है जिनसे अन्य चोरियो के भी खुलासे की सम्भावना है। गिरफ्तार आरोपी- फरहान खान पिता फहीम  खान 21 साल  निवासी मकान नंबर 20 लक्ष्मी टाकिज के पास  थाना हनुमानगंज भोपाल

जप्त मसरूकाः-  
1.    एक सोने जैसी धातु की बेशकिमती हार जिसमे हीरे जडे है कीमती करीब 1150000/-रू
2.    एक सोने जैसी धातु का हार कीमती 150000/-रूपये
3.    नगदी रूपये
4.    एक एक्टीवा गाडी
कुल मसरूका लगभग  2200000/-(बाईस लाख रूपये)  कीमती 

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल

सराहनिय भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र नाथ सिंह, उनि सर्वेस सिंह, सउनि अंतराम यादव, प्रआऱ 413 ज्ञानेन्द्र द्विवेदी,, प्रआर 1539 सतीष यादव, प्रआऱ 2041 विजेन्द्र राजपूत,  आऱ शुभम (सायबर सेल जोन-3) , आरक्षक 1602 रवि कुमार चौवे , आऱ 335 रविन्द्र, आऱ 3540 प्रवीण, आर 2077 आकाश ,आर 3687 अलीशान खान, आर 1892 मंगलेश

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *