Breaking
27 Nov 2026, Fri

राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘मेड इन चाइना’ नहीं, अब ‘मेड इन बिहार’ फोन बनेंगे

पटना 
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के किशनगंज में एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अगर वोट चोरी नहीं हुई, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने रैली में कहा, भारत में इस समय दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ आरएसएस है, जो जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर देश को बांटना चाहता है, दूसरी ओर कांग्रेस और हमारा महागठबंधन है, जो सबको जोड़ने की बात करता है। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलना था। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, नफरत मोदी जी की सोच और खून में है। वे देश को बांटने और दुश्मनी फैलाने की राजनीति करते हैं।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने चर्चा के बावजूद सपा पार्टी को एक भी सीट नहीं दी, फिर भी अखिलेश यादव करेंगे प्रचार

क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं?
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हुआ। हरियाणा में दो करोड़ मतदाता हैं, लेकिन 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। मतदाता सूची में ब्राज़ील मॉडल की तस्वीरें तक मिलीं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं? नहीं कहा, क्योंकि मैंने सच बोला। राहुल ने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वोट चोरी रोकी गई, तो यहां 100 प्रतिशत महागठबंधन की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें :  जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार हो रही है अपराधी घटनाएं पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा_अब तो बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं बीजेपी ने बिलासपुर को बिलासपुर को शर्मशार किया, भाजपा सिर्फ बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही

रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा बयान
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में रोजगार का संकट गहराता जा रहा है और सरकार शिक्षा संस्थानों को बेचने में लगी है। बिना स्कूल और कॉलेज के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? बिहार के लोग पूरे देश में मेहनत करते हैं, लेकिन अपने राज्य में काम नहीं पा रहे। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल बोले, मुख्यमंत्री बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। हम चाहते हैं कि फोन के पीछे ‘मेड इन चाइना’ नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो।

ये भी पढ़ें :  चला चली की बेला में कांग्रेस के नेता अर्श से लेकर फर्श तक पैसा समेटने में लगे हैं : ओपी चौधरी

किसानों और उद्योग की बात भी उठाई
राहुल गांधी ने मक्का, मछली, आम और मखाना जैसे उत्पादों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की कमी के कारण किसानों को उचित दाम नहीं मिलते। उन्होंने अमित शाह और अडानी समूह पर तंज कसते हुए कहा, अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जमीन नहीं है, लेकिन अडानी को औने-पौने दाम पर जमीन मिल जाती है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *