Breaking
19 Nov 2026, Thu

धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा की तबीयत में सुधार, अस्पताल से घर लौटे

मुंबई

हिंदी सिनेमा से पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक दिल को दुखाने वाली खबरें ही सामने आ रही हैं. पहले संजय खान की पत्नी सुजैन खान के निधन से सभी को सदमा लगा. फैंस इससे उबर ही रहे थे कि धर्मेंद्र के गंभीर तौर पर बीमार होने की खबर आ गई. साथ ही पता चला कि दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा भी बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. इन सबके बीच बुधवार को फैंस तब हैरान रह गए जब पता चला कि गोविंदा भी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि अब अच्छी खबर ये है कि गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

ये भी पढ़ें :  गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

बीती रात गोविंदा मुंबई में अपने घर पर ही थे, जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अच्छी खबर ये है कि गोविंदा अब ठीक हैं. उन्हें दोपहर करीब एक बजे अस्पताल से छुट्टी मिली. उन्हें दो दिन बेड रेस्ट की भी सलाह दी गई है. उनके डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया, “गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया गया है. हमने उन्हें इसलिए भर्ती किया था क्योंकि वो असहज महसूस कर रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी ऊपर नीचे हो रहा था. पर हमने चेक कर लिया है, उनकी रिपोर्ट सामान्य हैं.”

ये भी पढ़ें :  गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

मैनेजर ने कही थी ये बात

गोविंदा कल दिन में धर्मेंद्र का हालचाल लेने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे. वहां से उनकी जो तस्वीरें सामने आई थीं, उनमें गोविंदा एक दम ठीक लग रहे थे. गोविंदा अपनी गाड़ी भी खुद ही चलाते दिखाई दे रहे थे. हालांकि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि उन्हें तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था. साथ में चक्कर भी आ रहे थे. मैनेजर ने कहा कि उन्हें एक न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें :  गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

दिन में भी बिगड़ी थी तबीयत

गोविंदा के दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि एक्टर की तबीयत दिन में ही ठीक नहीं लग रही थी. उन्होंने कहा कि दिन में गोविंदा कमजोरी महसूस कर रहे थे और कुछ देर के लिए बेहोश से हो गए थे. इसके बाद उन्हें फैमिली डॉक्टर ने एक दवा लेने की सलाह दी थी, जो उन्होंने खा ली थी. हालांकि जब रात में वो अपने कमरे में गए तो उन्हें अच्छा महसूस नहीं हुआ. इसके बाद ललित गोविंदा के घर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *