Breaking
23 Nov 2026, Mon

एलन मस्क ने कहा: Grokipedia का नाम अस्थायी, भविष्य में बदला जा सकता है

मुंबई 

टेक दिग्गज एलन मस्क ने इस बात की जानकारी दी है कि AI-संचालित इनसाइक्लोपीडिया Grokipedia का नाम अस्थायी है, जिसे उनकी कंपनी आगे बदल सकती है. गौरतलब है कि xAI ने पिछले महीने 'सच, संपूर्ण सच और केवल सच' प्राप्त करने के उद्देश्य से AI-जनित 
इनसाइक्लोपीडिया लॉन्च किया था.

Grokipedia के शुरुआती लॉन्च के कुछ ही हफ़्तों बाद, एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि की है कि भविष्य में इस प्लेटफ़ॉर्म का नाम बदल दिया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि, "जब Grokipedia काफ़ी अच्छा हो जाएगा (अभी काफ़ी समय बाकी है), तो हम इसका नाम बदलकर एनसाइक्लोपीडिया Galactica कर देंगे.

ये भी पढ़ें :  मोहम्मद यूनुस सरकार ने बदल दिया बांग्लादेश! मुक्ति संग्राम और मुजीब से जुड़ी सारी छुट्टियां रद्द

उन्होंने आगे बताया कि, "यह ऑडियो, इमेज और वीडियो सहित सभी ज्ञान का एक ओपन-सोर्स संग्रह होगा. अलेक्जेंड्रिया लाइब्रेरी का विज्ञान-कथा संस्करण बनाने में मदद के लिए @xAI से जुड़ें!" एलन मस्क ने Grokipedia के साथ मिलकर मानव जाति को मंगल और उससे भी आगे ले जाने के अपने मिशन में भी हिस्सा लिया. उन्होंने आगे कहा कि, "इसकी प्रतियां पत्थर पर उकेरी जाएंगी और चांद, मंगल और उससे भी आगे भेजी जाएंगी. इस बार, यह खोई नहीं जाएगी."

नाम बदलने के प्रयास के साथ, एलन मस्क एक बार फिर विज्ञान कथा के प्रति अपने प्रेम को दिखा रहे हैं. द इनसाइक्लोपीडिया Glactica एक काल्पनिक, आकाशगंगा-व्यापी संदर्भ पुस्तक है, जिसे आइज़ैक असिमोव की फाउंडेशन सीरीज में प्रस्तुत किया गया है. बता दें कि एलन मस्क पहले भी कई बार असिमोव की प्रशंसा कर चुके हैं और सभ्यता, तकनीक और मानवता के दीर्घकालिक अस्तित्व के बारे में अपनी सोच को आकार देने का श्रेय लेखक को दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें :  ग्रीन बजट पेश होने को एक ऐतिहासिक कदम बताया, जो राज्य की विकास यात्रा में मील का पत्थर होगा साबित: भजनलाल शर्मा

यहां तक कि एलन मस्क का Grok AI चैटबॉट भी 'द हिचहाइकर गाइड टू द गैलेक्सी' से अपना व्यक्तित्व संदर्भ लेता है. कंपनी ने Grok के लिए अपनी घोषणा पोस्ट में कहा कि चैटबॉट का उद्देश्य 'कुछ हद तक बुद्धिमता और विद्रोही स्वभाव के साथ सवालों के जवाब देना' है, जैसा कि इस उपन्यास में काल्पनिक गाइड में है.

ये भी पढ़ें :  आखों की गुस्ताखियां का गाना ‘अलविदा’ को बेहद पसंद करती हैं शनाया कपूर

क्या है Grokipedia?
यह AI-संचालित इनसाइक्लोमीडिया, एलन मस्क के xAI द्वारा विकसित चैटबॉट, Grok की पावर पर चलता है. विकिपीडिया के विपरीत, Grokipedia के लेख मानव संपादकों द्वारा नहीं लिखे जाते हैं. इसके बजाय, ग्रोक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) इन पृष्ठों पर दी गई जानकारी की 'फैक्ट चेक' करता है, और यूजर इनमें कोई सीधा एडिट नहीं कर सकते हैं.

हालांकि, Grokipedia के लॉन्च के तुरंत बाद, कई यूजर्स ने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद अधिकांश सामग्री लगभग Wikipedia से हूबहू कॉपी की गई थी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *