Breaking
17 Nov 2026, Tue

IPL Retention Today: सैमसन और जडेजा की टीम में बड़ा उलटफेर!

नई दिल्ली 
आईपीएल 2026 रिटेंशन डे आ गया है। मिनी ऑक्शन से पहले आज सभी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। लिस्ट सामने आने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी अगले महीने होगी। मिनी ऑक्शन होने के बावजूद टीमें कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। रिटेंशन की डेडलाइन से पहलेचेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से ट्रेड किया है। बदले में आरआर ने सीएसक से रवींद्र जडेजा और सैम करन को लिया है।
 
आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में संघर्ष करना पड़ा और केवल 5 जीत ही मिली। हालांकि, रहाणे के केकेआर में बने रहने की संभावना है। वहीं, वेंकाटेश अय्यर को रिलीज किया जा सकता है। केकेआर ने रहाणे को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर लिया था जबकि अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

ये भी पढ़ें :  बॉक्सिंग डे टेस्ट नजदीक आते ही भारतीय गेंदबाज नेट सेशन में सक्रिय, फेंकी आग उगलती गेंदें

रिटेंशन से पहले पांच टीमों के बीच चार ट्रेड डील्स हुईं। कुल 8 खिलाड़ियों की टीम बदली है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लिया है। एलएसजी ने एक अलग ट्रेड में एमआई से अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा। एक और कैश ओनली डील में मुंबई ने गुजरात टाइटंस (जीटी) से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को हासिल किया।

ये भी पढ़ें :  यूपी में सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा घर का सपना, पीएम आवास से वंचितों को योगी सरकार का सहारा

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। मिनी ऑक्शन एक ही दिन का होता है। आईपीएल 2025 के लिए दो दिन का मेगा ऑक्शन हुआ था। दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब ऑक्शन का आयोजन विदेश में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  सूर्यकुमार यादव कोहली-रोहित के क्लब में पहुंचे, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *