संस्कृति परम्परा और विरासत के संरक्षण का आह्वान कर रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि योगेश्वर भगवान कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर 'बागेश्वर धाम' के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' में सम्मिलित होने का असीम आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है। उन्होंने अपील की कि पदयात्रा मार्ग पर सभी सनातन प्रेमी इसमें अवश्य सहभागी बनें।
यह तो ब्रज का धाम है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि 'बागेश्वर धाम' के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' की सफलता के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सबमें सामाजिक समरसता का भाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तो ब्रज का धाम है, जो कृष्ण कन्हैयालाल की भूमि है। यहां की रज के कण-कण में भगवान हैं और भगवान का देवस्थान है। यहां क्या सड़क, क्या मकान, सबके लिए महान है। बागेश्वर धाम द्वारा हम सबके लिए सामाजिक समरसता को लेकर यह एक अच्छा संकल्प है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com