Breaking
22 Nov 2026, Sun

दे दे प्यार दे 2′ की कम होती सीटें, बावजूद इसके फिल्म का बजट तय होने के करीब

मुंबई 

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के मौजूद होने के बावजूद गजब कर रही है. 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन वीकडेज में एंट्री होने के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई.

इसके बावजूद फिल्म अपने बजट का बड़ा हिस्सा सिर्फ 5 दिनों में निकाल चुकी है. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की है.

'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ये भी पढ़ें :  फैमिली संग छुट्टियां मना रहीं बिपाशा, तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘माई वाइब’

अजय देवगन की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 12.25 करोड़ और 13.75 करोड़ रही.

चौथे दिन सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म की ऑक्युपेंसी 9.96 प्रतिशत रही. इसके बावजूद इसकी कमाई 4.25 करोड़ रुपये हो गई. वहीं आज यानी 5वें दिन 4:05 बजे तक 1.56 करोड़ रुपये कमाते हुए 'दे दे प्यार दे 2' ने टोटल 40.56 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.

ये फिल्म रकुल प्रीत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन चुकी है. 'यारियां' (40.01 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने रकुल प्रीत की टॉप 3 फिल्मों में अपनाी जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें :  साई पल्लवी की हिंदी पर माफी से सोशल मीडिया में बवाल, कास्टिंग पर उठे सवाल

'दे दे प्यार दे 2' ने बजट का कितने प्रतिशत निकाला, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्मीबीट के मुताबिक फिल्म को करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. सैक्निल्क पर अपडेटेड 4 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ है. इसमें आज की घरेलू कमाई जोड़ दें तो फिल्म अपने बजट का 63 प्रतिशत से ज्यादा निकाल चुकी है.

'दे दे प्यार दे 2' तोड़ेगी अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का रिकॉर्ड!

इस साल आई अजय देवगन की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में नंबर 1 पर 'रेड 2' है और नंबर 2 पर 'सन ऑफ सरदार 2'. 'सन ऑफ सरदार 2' ने 46.82 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है. यानी 'दे दे प्यार दे 2' इसका रिकॉर्ड तोड़ने से अब करीब 7 करोड़ रुपये दूर है जो बहुत मुश्किल नहीं लग रहा.

ये भी पढ़ें :  बिना किसी सॉफ्टवेयर के पेन ड्राइव को करें पासवर्ड प्रोटेक्ट, जानें आसान तरीका

'दे दे प्यार दे 2' की स्टार कास्ट

इस फिल्म को लव रंजन ने लिखा और अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. अजय देवगन और रकुल प्रीत लीड रोल में हैं. आर माधवन और जावेद जाफरी के साथ जावेद के बेटे मीजान ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *