Breaking
12 Nov 2026, Thu

भदोही में बड़ा हादसा: डाइंग प्लांट के खौलते टैंक में गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

भदोही

यूपी के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डाइंग प्लांट में लगभग 11 बजे खौलते कैमिकल टैंक में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये भी पढ़ें :  विकसित भारत @2047 : मिर्जापुर में तैयार हुआ प्रदेश का पहला 'विकसित ग्राम पंचायत प्लान'

ये दर्दनाक घटना औराई थाना क्षेत्र के उगापुर बाजार स्थित सूर्या कंपनी का है। जहां सोमवार को कुछ मजदूर खौलते केमिकल टैंक में गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल औराई चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है वहीं, एसडीएम भदोही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। मजदूरों में गहरा रोष और भय देखा जा रहा है। फिलहाल प्रशासन हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटा है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  रामलला पार्क में जन्म से ताड़का वध तक दिखेगा श्रीराम का जीवन चरित्र

 

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *