Breaking
15 Nov 2026, Sun

घायल युवक को खून से लथपथ देख स्वास्थ्य मंत्री ने रुकवाया काफिला, नजर आया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का मानवीय चेहरा

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, कोरबा, 23 अगस्त 2024

कोरबा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देर रात रायपुर से अपने गृह जिले मनेन्द्रगढ़ जा रहे थे, तभी कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के एनएच मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक पड़ा दिखा. घायल व्यक्ति को खून से लथपथ देख स्वास्थ्य मंत्री ने अपने काफिले को रुकवाया और उसकी मदद के लिए अस्पताल भेजा. लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  भारत ने 300 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस बांग्लादेश भेजा तो युनूस सरकार बोली- 'पहले बता तो देते'

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर कटघोरा NH सड़क पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी. पाली एनएच सड़के पर पाली फारेस्ट रेस्ट हाउस के चौराहा पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने होरी होडा डीलक्स बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क पर घसीटते हुए सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया. उसी मार्ग से गुजर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खून से लतपथ पड़े युवक को जब देखा तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया. इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंच गया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राम अवतार जगत के रूप में हुई है, जो पोलमी निवासी और पाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लिपिक के पद पर कार्यरत था।

ये भी पढ़ें :  PM Modi : ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मिले पीएम मोदी, आज 20 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने चोटिया टोल प्लाजा में उसकी गाड़ी को रोका और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *