Breaking
16 Nov 2026, Mon

अण्णा भाऊ साठे की 104 वीं जयंती समारोह पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा : अण्णा भाऊ साठे को उनके कार्यों के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा

योगेश कुमार, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 अगस्त 2024

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को राजधानी के कांशीराम नगर में छत्तीसगढ़ मांग समाज द्वारा लोक शाहीर साहित्य सम्राट अण्णा भाऊ साठे की 104 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अण्णा भाऊ साठे को नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि अण्णा भाऊ साठे ने लोगों को एकजुट करने के साथ ही लोगों को शिक्षा की अहमियत बताई थी।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक; 2 का बदलेगा रूट

साठे ने सामाजिक कुरीतियां के विरोध में समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया था और गरीबों के उत्थान के लिए उनके बहुमूल्य योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन निर्माण और रखरखाव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, रमेश जाधव, राकेश खंदार, संजय जाधव, शंभू वाबने, प्रदीप जाधव समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *