Breaking
19 Nov 2026, Thu

SEBI ने अवधूत साठे पर लगाया बैन, ₹546 करोड़ का जुर्माना—मार्केट में मचा हड़कंप

मुंबई 

SEBI ने अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी (ASTA) के फाउंडर अवधूत साठे को सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है और 546 करोड़ रुपये जब्त करने का आदेश दिया है. रेगुलेटर ने कहा कि ये पैसा बिना रजिस्ट्रेशन वाली इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी एक्टिविटी के जरिए इकट्ठा किया गया था, जिसने हजारों रिटेल इन्वेस्टर्स को गुमराह किया है. ये भारत में किसी फिनफ्लुएंसर से जब्त की गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है.

4 दिसंबर को जारी किया गया ये आदेश, SEBI के फिनफ्लुएंसर इकोसिस्टम को साफ करने की कोशिश में एक टर्निंग पॉइंट है, जहां कई ऑनलाइन ट्रेनर एजुकेशन देने का दावा करते हैं लेकिन बिना किसी रेगुलेटरी लाइसेंस के स्पेसिफिक स्टॉक टिप्स, गाइडेंस और लाइव ट्रेडिंग कॉल देते हैं.

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा, सरकार ने बताई रेलवे की उपलब्धि

SEBI की नजर में कैसे आया ये मामला 

SEBI की जांच तब शुरू हुई जब शिकायतें मिलीं कि साठे की एकेडमी सिर्फ ट्रेडिंग कोर्स ही नहीं दे रही थी. बल्कि लाइव मार्केट सेशन के दौरान खरीदने और बेचने के कॉल भी दे रही थी. जांच शुरू होने के बाद SEBI ने वीडियो, व्हाट्सएप मैसेज, सोशल मीडिया कंटेंट, पेमेंट स्ट्रक्चर और पार्टिसिपेंट्स की गवाही का एनालिसिस किया. SEBI द्वारा बताए गए एक उदाहरण में साठे को एक लाइव ट्रेडिंग सेशन करते हुए दिखाया गया था. जहां उन्होंने पार्टिसिपेंट्स को एक खास कीमत पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स ट्रेड में एंट्री करने का निर्देश दिया था, साथ ही स्टॉप-लॉस और टारगेट भी बताया था. 

ये भी पढ़ें :  कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी बने CM फेस— PM मोदी का RJD पर सबसे बड़ा वार

SEBI ने कहा कि ये बात एजुकेशन से कहीं आगे की थी और ये सीधे तौर पर इन्वेस्टमेंट रिकमेंडेशन बन गया था. 

गारंटीड रिटर्न का झूठा एहसास

SEBI ने बताया कि एकेडमी के 'काउंसलिंग बैच' एक स्ट्रक्चर्ड सिस्टम थे जिसके जरिए साठे और उनकी टीम पार्टिसिपेंट्स को रियल ट्रेड पर गाइड करती थी. अक्सर तुरंत इंस्ट्रक्शन देने के लिए प्राइवेट व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करती थी. इनमें से कुछ ग्रुप में सैकड़ों मेंबर थे जो ज्यादा फीस देते थे. SEBI ने पाया कि ASTA अक्सर हाई-प्रोबेबिलिटी स्ट्रेटेजी का एडवर्टाइजमेंट करती थी और कोर्स को प्रमोट करने के लिए प्रॉफिटेबल ट्रेड के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करती थी. रेगुलेटर ने कहा कि इससे 'गारंटीड रिटर्न का झूठा एहसास' पैदा होता है, ये इन्वेस्टर-प्रोटेक्शन नियमों के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

 कौन हैं अवधूत साठे?

देश के एक मशहूर फिनइन्फ्लुएंसर अवधूत साठे, अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी (ASTA) के फाउंडर हैं. वो ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग से जुड़े कोर्स बेचते हैं. साठे की एकेडमी 2017 के लॉन्च हुई थी और बाद में ये बड़ी एंटिटी बनाई गई. अवधूत साठे की एकेडमी में इंट्रो सेशन से लेकर हाई-एंड मेंटरशिप तक कई तरह के कोर्स दिए जाते हैं. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *