Breaking
25 Nov 2026, Wed

अश्विन ने क्यों शेयर की सनी लियोनी की फोटो? वजह जानकर दंग रह जाएंगे!

नई दिल्ली 
भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। अश्विन ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने चेन्नई की ‘साधू स्ट्रीट’ की फोटो भी लगाई। पोस्ट देखते ही लोगों ने सवालों की बाढ़ लगा दी—आखिर अश्विन क्या बताना चाहते हैं? दरअसल अश्विन की यह पोस्ट तमिलनाडु के ऑलराउंडर सनी संधू के लिए एक मज़ाकिया टिप्पणी थी, जिन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी-20 डेब्यू किया है।

ये भी पढ़ें :  भारत आएंगे फुटबॉल लीजेंड मेसी, मुंबई में 14 दिसंबर को होगा खास इवेंट

फैंस उलझे, लेकिन असली मैसेज था बेहद मजेदार
कुछ ही देर में फैंस समझ गए कि अश्विन का पोस्ट दरअसल तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर सनी संधू को एक ‘चीकी’ शाउटआउट था। सनी संधू ने हाल ही में सायेद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था।

सनी संधू का धमाका — 9 गेंद में 30 रन
अहमदाबाद में खेले गए मैच में संधू ने सिर्फ 9 गेंद में 30 रन उड़ा दिए और साई सुदर्शन (101* रन) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। युवा खिलाड़ी की यह पारी फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स दोनों को खूब पसंद आई।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
अश्विन का पोस्ट वायरल होते ही यूज़र्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी: "अंग्रेजी में सनी, तमिल में संधू – सनी संधू क्रिकेटर!", "Ashwin bhai, गलत अकाउंट से पोस्ट कर दिया क्या?","जो समझ नहीं पा रहे, पोस्ट सनी संधू के लिए है…"

IPL 2026 ऑक्शन में बढ़ सकती है डिमांड
सनी संधू ने IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है, और जिस फॉर्म में वह हैं, उनके ऊपर कई टीमों की नज़र पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने बलात्कार संबंधी स्वीडन मीडिया की रिपोर्ट को खारिज किया

सायेद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग लाइन-अप फाइनल
टूर्नामेंट के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब सुपर लीग की टीमें तय हैं:
ग्रुप A: मुंबई, आंध्र
ग्रुप B: हैदराबाद, मध्य प्रदेश
ग्रुप C: पंजाब, हरियाणा
ग्रुप D: राजस्थान, झारखंड
फाइनल 18 दिसंबर, पुणे में खेला जाएगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *