Breaking
20 Nov 2026, Fri

जिस कप्तान ने इटली को दिलाया T20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, वही टीम से बाहर, क्रिकेट जगत हैरान

नई दिल्ली 
इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली है। इटली की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट का हिस्सा होगी। इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जो बर्न्स ने कप्तानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराया था। हालांकि, वही कप्तान अब भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा। इसकी जानकारी इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने मंगलवार 16 दिसंबर को दे दी है।
 
फेडरेशन ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 में जो बर्न्स उपलब्ध नहीं होंगे। जो बर्न्स और इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट भी साइन नहीं हुआ है। जो बर्न्स को टीम से बाहर किया जाना इटैलियन क्रिकेट के लिए एक बड़ा मुद्दा है। जुलाई 2025 में नीदरलैंड्स में एक ऐतिहासिक क्वालिफाइंग कैंपेन में इटली की टीम का नेतृत्व उन्होंने किया था और अब कुछ महीने के बाद वे टीम से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें :  SIR फॉर्म में गलती के चलते मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग का नोटिस, सत्यापन के लिए कोलकाता तलब

इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने अपने बयान में ये भी ऐलान किया है कि वेन मैडसेन को इटली की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। यह अनुभवी बल्लेबाज आयरलैंड के आगामी T20I दौरे पर इटली की टीम की कप्तानी करेगा और फिर वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभालेगा। मैडसेन, जो पहले भी इटली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें टीम के साथ-साथ नेशनल टीम के लॉन्ग-टर्म कोचिंग और डेवलपमेंट फ्रेमवर्क में भी एक अहम खिलाड़ी माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  चैंपियंस ट्रॉफी: शमी की वापसी, यशस्वी जायसवाल को वनडे में भी मिला मौका

जो बर्न्स को टीम से बाहर करना सभी के लिए हैरानी की बात हो सकती है, क्योंकि उनकी कप्तानी में दमदार प्रदर्शन टीम ने किया था। वहीं, कैप्टेंसी चेंज पर फेडरेशन ने कहा कि यह फैसला स्थिरता, तालमेल और निरंतरता को ध्यान में रखकर लिया गया है। मैडसेन को इस स्टेज पर फेडरेशन ने सबसे सही लीडर माना है। फेडरेशन ने शॉर्ट-टर्म चीजों को नजरअंदाज करते हुए लॉन्ग-टर्म टीम बैलेंस को प्राथमिकता दी है।
9 फरवरी से शुरू होगा अभियान

ये भी पढ़ें :  हर खिलाड़ी बनेगा फिटनेस का ब्रांड एंबेसेडर, 10–10 नागरिकों को प्रेरित करने का लें संकल्प : खेल मंत्री सारंग

इटली की टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को करेगी। कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ टीम अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। फेडरेशन ने कहा कि वह व्यक्तिगत मामलों पर और कोई टिप्पणी नहीं करेगा, बल्कि तैयारियों पर पूरी तरह ध्यान देगा और क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर टीम के ऐतिहासिक डेब्यू से पहले माहौल को शांत बनाए रखेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *