पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की कमान अब पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार के हाथों में
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा सेवा चयन प्रक्रिया को मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी रहें हैं, जो हाल ही में डीजीपी पद से रिटायर हुए हैं। उनके प्रशासकीय अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में विभिन्न अहम पदों पर अपनी प्रशानिक कुशलता का परिचय दिया है, जिसमें प्रदेश के एडीजी (एल ओ) और कार्यकारी डीजीपी के रूप में राज्य की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका प्रशासनिक और शासकीय अनुभव सराहनीय रहा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और शिक्षक बहाली को नई गति मिलने की उम्मीद है। डॉ. प्रशांत कुमार की नियुक्ति से न केवल भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी, बल्कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com