Breaking
22 Nov 2026, Sun

निसान का मास्टरस्ट्रोक: भारत में लॉन्च होंगी नई धाकड़ गाड़ियां, टेक्टॉन और ग्रेविट का नाम तय

मुंबई 

निसान मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़े मिशन पर काम कर रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अगले 12 से 15 महीनों के भीतर भारत में तीन नए शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. इस योजना में एक कॉम्पैक्ट MPV, एक मिड-साइज SUV और एक प्रीमियम 7-सीटर SUV शामिल है.

नए मॉडल्स की लाइनअप और टाइमलाइन
निसान का यह आक्रामक अभियान जनवरी 2026 से शुरू होगा और 2027 की शुरुआत तक चलेगा:

निसान ग्रेविट (Gravite): यह एक B-सेगमेंट कॉम्पैक्ट MPV है, जिसे जनवरी 2026 में पेश किया जाएगा और मार्च 2026 से यह शोरूम में उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें :  आज से बदलेंगे LPG से लेकर लोन रेट तक कई नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है बड़ा असर

निसान टेक्टॉन (Tekton): ग्रेविट के लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद कंपनी अपनी मिड-साइज SUV 'टेक्टॉन' को बाजार में उतारेगी.

7-सीटर SUV (C-सेगमेंट): इस सीरीज का आखिरी धमाका 2027 की शुरुआत में एक बड़ी सात-सीटर SUV के रूप में होगा.

चार अलग-अलग सेगमेंट में होगी मौजूदगी
अब तक निसान भारतीय बाजार में केवल 'मैग्नाइट' के जरिए एक ही सेगमेंट में सीमित थी. लेकिन इन तीन नए मॉडल्स के आने के बाद कंपनी कुल चार अलग-अलग सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी. अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए निसान देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क का भी विस्तार करने की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें :  फिरोजपुर रेल मंडल ने बताया बिना टिकट यात्रियों से रेलवे हुआ मालामाल, जुर्माने की रकम उड़ा देगी आपके होश

ग्रेविट और टेक्टॉन
निसान ग्रेविट (MPV): उम्मीद है कि इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 76 hp की पावर और 95 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे. यह काफी हद तक रेनॉल्ट ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है.

निसान टेक्टॉन (SUV): यह मॉडल निसान के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इसका मुकाबला भारतीय बाजार की सबसे प्रतिस्पर्धी कारों— Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Tata Curvv जैसी दिग्गज गाड़ियों से होगा.

ये भी पढ़ें :  Giorgia Meloni को नरेंद्र मोदी पर यकीन, कहा- भारत सुलझा सकता है रूस-यूक्रेन विवाद

क्या है आगे का प्लान 
निसान की इस घोषणा से साफ है कि कंपनी अब 'सिंगल-प्रोडक्ट ब्रांड' की छवि से बाहर निकलक एक दमदार कार निर्माता बनना चाहती है. जहां ग्रेविट बजट सेगमेंट के परिवारों को टारगेट करेगी, वहीं टेक्टॉन और आगामी 7-सीटर SUV उन ग्राहकों को लुभाएगी जो प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं. 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *