Breaking
25 Nov 2026, Wed

कांग्रेस की बात करते ही एक परिवार की तस्वीर सामने आती है: हिमंत

गुवाहाट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस का जिक्र आते ही लोगों के मन में ‘परिवारवादी पार्टी’ का ख्याल आता है जबकि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिक्र भर से लोगों को लगता है कि यहां तो कार्यकर्ता जमीनी स्तर से प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पार्टी को 18 साल से लेकर 25 साल तक के युवाओं को साथ लाने का लक्ष्य बनाना चाहिए ताकि उन्हें पार्टी के भविष्य के लिए सदस्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम कांग्रेस की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में एक परिवार की तस्वीर आती है। हालांकि, भाजपा में ऐसा नहीं है, जहां एक कार्यकर्ता बूथ स्तर से उठकर देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।’’

ये भी पढ़ें :  हेमंत सोरेन के अनर्गल बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा - आदिवासी समाज का अपमान न करें, सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया

शर्मा ने कहा कि भाजपा में माता-पिता की पहचान की आवश्यकता नहीं है बल्कि यहां रहने के लिए एकमात्र आवश्यकता राष्ट्र की सेवा है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली पार्टी बनी। पार्टी की नींव इतनी मजबूत है कि इसकी यात्रा अगले 100-200 वर्षों तक अनवरत जारी रहेगी और यह कभी भी एक परिवार की पार्टी नहीं बनेगी।’’

ये भी पढ़ें :  AICC के SC विभाग ने मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित की, कुल 106 पदाधिकारी शामिल

भाजपा में शामिल होने के नौ साल बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मतदान की उम्र हासिल करने वाले युवाओं को पार्टी में लाने की अपील की। उन्होंने असम में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘हमें 18-25 साल की उम्र के युवाओं को सदस्यता देने की जरूरत है। वे हमारा भविष्य हैं और पार्टी को संभालेंगे।’’ यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद की गई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ विधानसभा : अनियमित, दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का उठा मुद्दा

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *