Breaking
18 Nov 2026, Wed

MP सरकार का क्रिएटिव कॉन्टेस्ट: लोगो बनाएं, 5 लाख रुपये जीतें!

भोपाल
पिछले दिनों (१ अप्रेल २०२५ ) को हुई मंत्री परिषद् की बैठक में पारित एक आदेशानुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने प्रदेश में सार्वजानिक बसों  को सुचारु रूप से संचालित करने एवं प्रदेश में सार्वजानिक परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए " मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को स्वीकृति दी थी।  इस योजना के अंतर्गत  सार्वजानिक बस सेवायें राज्य में नव गठित राज्य परिवहन उपक्रम के माध्यम से दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी मार्गों पर  संगठित, सुविधजनाक, सुरक्षित यात्री परिवहन सेवा, के लिए  आधुनिक तकनिकी से सुसज्जित एक राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी ‘’मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर  लिमिटेड’’ (MPYPIL ) (मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम)  का गठन  माननीय मुख्यमंत्रीजी की अध्यक्षता में किया गया था  “लेटस क्रिएट अ लोगो” मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (MPYPIL) के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है इस प्रतियोगिता में देश के कला एवं अन्‍य संकाय के विद्यार्थियों, फ्री लांसर कलाकारों एवं प्रोफेशनल एजेन्सियों को "लैट्स क्रिएट अ लोगो " प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  MP के 400 छात्रावासों में बड़ा फेरबदल, लंबे समय से जमे अधीक्षक हटेंगे

लोगो डिजाइन करने वाले रचनाकार से सर्वाधिक महत्वपूर्ण अपेक्षा संस्कृत भाषा में टैगलाइन की की जा रही है जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आदर्श वाक्य है "योगक्षेमं वहाम्यहम्" (Yogakshemaam Vahamyaham) जिसका अर्थ है "आपका कल्याण हमारी ज़िम्मेदारी है" या "मैं आपके हित और कल्याण का वहन करता हूँ".

ये भी पढ़ें :  CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी

प्रतियोगिता की  विस्तृत जानकारी को मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in  में  प्रकाशित किया गया है, जिसमे पुरुस्कार की राशि, नियम एवं शर्तो के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है।  प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतीक चिन्हों (लोगो) का चयन किया जायेगा जिसमे  प्रथम पुरस्कार रू. 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार रू. 2 लाख एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में रू. 1 लाख रूपये की की राशि दी जायेगी।

ये भी पढ़ें :  MP में 12 हजार आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पर संकट, इस महीने तय होगी डेडलाइन

मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.transport.mp.gov.in   में विस्तृत जानकारी के अलावा  प्रतियोगीता में भाग लेने वाले आवेदक अपनी रचना ईमेल आईडी admin.mpypil@mp.gov. पर दिनांक ३० जनवरी २०२६ ,शाम पांच बजे तक भेज सकते है। प्रतियोगिता की दिनांक में किसी भी संशोधन की सूचना भी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.transport.mp.gov.in  में प्रकशित की जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *