Breaking
24 Nov 2026, Tue

एशेज में ऐतिहासिक दिन: 116 साल बाद एक दिन में गिरे 20 विकेट, क्रिकेट जगत हैरान

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड चौथे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। वर्ल्ड रिकॉर्ड क्राउंड के सामने मेलबर्न में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमें ऑलआउट हो गई। जी हां, इसका मतलब है कि दोनों टीमों के 10-10 और दिन के कुल 20 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में ऐसा 116 साल बाद हुआ है जब पहले दिन में 20 विकेट गिरे हो। ऑस्ट्रेलिया पहले बैटिंग करते हुए 152 के स्कोर पर ढेर हो गया था, वहीं इंग्लैंड की टीम 110 पर ही सिमट गई। दिन का खेल खत्म होते-होते ऑस्ट्रेलिया को एक ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी, हालांकि उन्होंने दूसरे ओवर में विकेट नहीं खोया।
 
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों के पहले दिन में गिरे सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड 25 का है। 1901/02 की सीरीज में ऐसा हुआ था जब ढाई पारियां एक ही दिन में सिमट गई थी। वहीं 1890 में एक बार पहले दिन 22 विकेट गिरे थे।
AUS बनाम ENG टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट

ये भी पढ़ें :  DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा कांटे का मुकाबला

25 – मेलबर्न, 1901/02
22 – द ओवल, 1890
20 – द ओवल, 1882
20 – ओल्ड ट्रैफर्ड, 1909
20 – मेलबर्न, 1894/95
20 – मेलबर्न, 2025/26
19 – पर्थ, 2025/26

वहीं बात ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की करें तो, यह तीसरा मौका है जब टेस्ट मैच के पहले दिन 20 विकेट गिरे हो, गौर करने वाली बात यह है कि यह तीनों ही घटना मेलबर्न के मैदान पर हुई है। वहीं जो 25 विकेट का रिकॉर्ड है वो भी MCG पर ही बना था।

ये भी पढ़ें :  यूएस ओपन में मोनफिल्स का ग्रैंड स्लैम सफर खत्म, हार के बाद बताया रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट
25 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1901/02
22 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951/52
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1931/32
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1894/95
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2025/26
19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1951/52
19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 2025/26

ये भी पढ़ें :  जो रूट का रनों का तूफान: कैलिस-द्रविड़ को पछाड़ा, अब पोंटिंग निशाने पर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। जोश टंग के पंजे के दम पर इंग्लैंड कंगारुओं को 152 के स्कोर पर तो रोकने में कामयाब रहा, मगर उनके बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए। जो रूट बिना खाता खोले आउट हो गए, कुल 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। हैरी ब्रूक 41 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 रन बना लिए हैं और उनकी लीड 46 की हो गई है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *