Breaking
18 Nov 2026, Wed

FASTag यूजर्स ध्यान दें! 1 फरवरी से Toll Tax नियम में बड़ा बदलाव, अब काम होगा और भी आसान

नई दिल्ली
भारत में National Highways Authority of India (NHAI) ने कार मालिकों के लिए FASTag प्रक्रियाओं में बड़ा सुधार किया है। सरकार ने घोषणा की है कि 1 फरवरी, 2026 से कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले नए FASTag पर Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से हटाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को टैग जारी करने और उपयोग के बाद होने वाली देरी, अनावश्यक फ़ॉलो-अप और शिकायतों से राहत मिले।

KYV पहले FASTag जारी हो जाने के बाद वाहन की पुष्टि के लिए आवश्यक था, लेकिन अक्सर इससे समस्याएं उत्पन्न होती थीं valid दस्तावेज होने के बावजूद कई चालकों को बार-बार दस्तावेज अपलोड करने, फोटो भेजने और टैग हर बार सत्यापित करवाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब NHAI ने सारी जांच और सत्यापन टैग सक्रिय होने से पहले बैंकों की जिम्मेदारी बना दी है, जिससे टैग जारी करने की प्रक्रिया तेज़, सरल और बिना रुकावट वाली हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :  8th Pay Commission: बेसिक सैलरी में DA मर्जर से बढ़ेगी सैलरी? केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

KYV क्या था और क्यों लागू हुआ?
Know Your Vehicle (KYV) FASTag प्रक्रिया का एक verification step था, जिसमें टैग जारी होने के बाद वाहन के विवरण की पुष्टि की जाती थी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि FASTag सही वाहन नंबर से जुड़ा हुआ है और गलत या duplicate टैग इस्तेमाल नहीं हो रहा।

ये भी पढ़ें :  बोल्ड लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ नई 'Creta King' लॉन्च, जानें कीमत

अब क्या बदल गया?
KYV हट गया है: 1 फरवरी, 2026 के बाद नए कार FASTag पर KYV अनिवार्य नहीं होगा। सभी वेरिफिकेशन अब टैग एक्टिवेशन से पहले किया जाएगा, जिससे post-activation validation की जरूरत खत्म हो जाएगी। सारे vehicle validation बैंक करेंगे पहले अब टैग जारी करने से पहले VAHAN database के जरिये वाहन विवरण की जांच करना बैंक की जिम्मेदारी होगी। अगर VAHAN में डिटेल उपलब्ध नहीं है, तो बैंक RC (Registration Certificate) का उपयोग करेगा।

पुराने FASTag धारकों को KYV नहीं चाहिए
पहले से जारी FASTag पर अब KYV नियमित प्रक्रिया नहीं होगी। केवल उन मामलों में KYV की आवश्यकता होगी जब कोई specific complaint आए जैसे TAG loose होना, गलत issuance हो जाना, misuse या गलत vehicle से लिंक होना। नए नियमों का असर तेज FASTag प्रक्रिया टैग खरीदते ही पहचान और डिटेल का verification पहले पूरा हो जाएगा, जिससे आप सीधे ही टैग का उपयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  ट्राई अधिकारी बनकर की कॉल, बुजुर्ग से हड़पे 2.27 करोड़

कोई बार-बार डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना चाहिए KYV हटने के कारण आपको बार-बार दस्तावेज अपलोड या सम्पर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Complaint आधारित KYV ही बचेगा अगर किसी वाहन पर कोई गंभीर समस्या आती है, तो ही नयी जांच होगी, जैसे अवैध टैग, loose TAG या misuse।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *