Breaking
22 Nov 2026, Sun

चांदी की कीमत में 12 हजार रुपये से अधिक गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें ताज़ा रेट

इंदौर 

गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. आज सोने के दाम भी कम हुए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार, 7 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,25,194 प्रति 10 ग्राम था, जो आज गुरुवार, 8 जनवरी को ₹1,24,066 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 12 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

जानें सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव

                                  शुद्धता               बुधवार शाम का रेट               गुरुवार सुबह का रेट     कितना सस्ता?

ये भी पढ़ें :  मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए एक राहतभरी खबर, अब बदलेंगी लोकल ट्रेनें, मेट्रो जैसी होगी गेट

सोना (प्रति 10 ग्राम)     999 (24 कैरेट)     136675                                  135443                ₹1232 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     995 (23 कैरेट)     136128                                  134901                ₹1227 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     916 (22 कैरेट)     125194                                  124066                ₹1128 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     750 (18 कैरेट)     102506                                  101582                 ₹924 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     585 (14 कैरेट)     79955                                    79234                   ₹721 सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो)     999                    248000                                   235775                 ₹12225 सस्ती

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शलों की नियुक्ति के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹136615 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹136675 प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹246044 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹248000 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *