Breaking
19 Nov 2026, Thu

अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

किसानों की सुविधाओं के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत कृषि विभाग ने शुरू की हेल्पलाइन 

0522-2317003 पर किसानों को मिलेगी समूची जानकारी

डिजिटल कृषि सर्वेक्षण, सोलर पंप, कृषि यंत्र पर अनुदान, बीज, उर्वरक-किसान रसायन तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं संबंधी सभी जानकारी घर बैठे पा सकेंगे किसान

लखनऊ
 योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें एक ही फोन पर सारी जानकारी मुहैया होगी। इसके लिए बुधवार को कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू की गई। किसान घर बैठे ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें :  भारत में नया टोल प्लाजा, अब बिना रुके गुजरेगी गाड़ियां

कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ  
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ बुधवार को कृषि निदेशालय, लखनऊ में कृषि विभाग की हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। इस हेल्पलाइन के जरिए उत्तर प्रदेश के किसान सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 0522-2317003 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शुभारंभ के दौरान सचिव कृषि इंद्रविक्रम सिंह, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, अपर निदेशक आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह आदि भी उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें :  हर जिले में तैनात होंगे ओटीडी सीएम फेलो, ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार

सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, उर्वरक समेत योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी 
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के लिए कहीं भटकना या चक्कर न लगाना पड़े। अपने मोबाइल से फोन करके ही वह विभाग द्वारा प्राप्त होने वाले अनुदान, योजनाओं, सोलर पंप समेत सभी जानकारी हासिल कर लें। एक डायल पर ही डिजिटल कषि सर्वेक्षण एवं फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके अलावा सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी। पांच डायल कर किसान कृषि विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी। किसान कृषि उत्पादन संबंधित कृषि निवेशों की जानकारी, लाभपरक योजनाओं, नवीन कृषि यंत्र, शोध एवं प्रयोग की जानकारी प्राप्त कर कृषि उत्पादन एवं लाभ में वृद्धि कर सकते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *